Visitors online: 003

अब उस रेलवे स्टेशन के भी आएंगे अच्छे दिन जहां पर कभी PM मोदी ने बेची थी चाय

Home » Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के जिस रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे उस रेलवे स्टेशन के भी अब अच्छे दिन आने वाले है| जी हां रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के मुताबिक गुजरात के मेहसाणा जिले में आने वाले वडनगर रेलवे स्टेशन के विकास कार्य के लिए आठ करोड़ की राशि मंजूर की गई है| मनोज सिन्हा अहमदाबाद के सचाना गांव में इनलैंड कंटेनर डिपो (आईसीडी) का उद्घाटन करने पहुंचे थे|
 
आपको बता दें कि पश्चिम रेलवे के अंतर्गत मेहसाणा तरंगा हिल मीटर गेज सेक्शन पर वडनगर रेलवे स्टेशन स्थित है| इस सेक्शन को भी ब्रॉड गेज में तब्दील किया जाएगा| 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले मोदी अकसर कहा करते थे कि अपने बचपन के दिनों में वह अपने पिता के साथ वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे| वडनगर मोदी का जन्मस्थान भी है|
 
अहमदाबाद के डिविजिनल रेलवे मैनेजर दिनेश कुमार ने भी पत्रकारों को बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने वडनगर रेलवे स्टेशन के विकास के लिए 8 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं| यह काम राज्य पर्यटन विभाग की ओर से वडनगर मोढेरा पाटन टूरिस्ट सर्किट के तहत 100 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा|
 दिनेश कुमार ने संभावना जताई कि इस साल स्टेशन की शक्ल सूरत बदल जाएगी| उन्होंने यह भी कहा कि वडनगर तक ट्रैक को मीटर से ब्रॉड गेज करने का काम भी इस साल पूरा हो जाएगा|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links