Visitors online: 003

एक दिन पहले कांग्रेस से बर्खास्त बरखा शुक्ला सिंह भाजपा में शामिल

Home » Headlines

दिल्‍ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष और एक दिन पहले कांग्रेस से बर्खास्त नेता बरखा शुक्‍ला सिंह आज भाजपा में शामिल हो गईं| गुरुवार को बरखा ने राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और पार्टी के पद से इस्तीफा दे दिया था| उन्हें आज दोपहर करीब डेढ़ बजे भाजपा के उपाध्यक्ष श्याम जाजू और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने भाजपा में शामिल कराया। बरखा सिंह दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष भी रही हैं|
 
इससे पहले भाजपा कार्यालय से मीडिया को भेजे गए संदेश में बताया गया था कि शनिवार दोपहर 1.00 बजे दिल्ली भाजपा मुख्यालय में भाजपा प्रभारी श्याम जाजू से मिलकर बरखा पार्टी में शामिल होंगी| सूत्रों ने ये भी बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से बरखा की शुक्रवार को मुलाकात हो चुकी है|
 
एमसीडी चुनाव से ऐन पहले दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष अरविंदर लवली के बाद बरखा का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है| मालूम हो कि गुरुवार को बरखा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली भाजपा के नेता अजय माकन के खिलाफ बगावत करते हुए दिल्ली महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था| शुक्रवार को कांग्रेस की अनुशासन कमेटी ने बरखा पर कार्रवाई करते हुए 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाल दिया था|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links