Visitors online: 001

जानें क्यों है उत्तर प्रदेश की करीब 2000 मस्जिद और मदरसे पुलिस के रडार पर!

Home » Headlines

उत्तर प्रदेश में कथित आतंकी साजिश में शामिल होने के शक में कुछ युवकों को गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है| पुलिस ने पश्चिमी यूपी के करीब दो हजार मदरसों और मस्जिदों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है|
 
मीडिया सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस ने बिजनौर के और उसके आस-पास के लगभग 2,000 मस्जिदों और मदरसों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, क्योंकि हिरासत में लिए गए ज्यादातर लोग मदरसे में पढ़ाई करते थे|
 
कानून प्रवर्तन एजेंसियों का ध्यान अब यूपी के इस गांव में मदरसे और मस्जिदों पर केंद्रित है| बताया जा रहा है कि यहां करीब 500 मदरसे हैं वहीं इस क्षेत्र में करीब 1,500 मस्जिद हैं, जिन पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है|
 
इस मामले में बिजनौर पुलिस के मुताबिक पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां बिजनौर और इसके आसपास के इलाकों में धार्मिक संस्थानों पर कड़ी नजर रखे हुए है. वहीं इन संस्थानों में जाने वाले इलाके के जिम्मेदार नागिरकों से भी सहायता मांगी गई है|
 
वहीं मदरसे में आने जाने वाले हर शख्स पर यूपी एटीएस की नजर हैं| उन्होंने बताया कि  बिजनौर के आस-पास के इलाकों के कुछ संदिग्ध लोगों पर भी पुलिस की नजर हैं|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links