|
|
छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद हुए 25 जवानों के पार्थिव शरीर को रायपुर लाया गया| जवानों के पार्थिव शरीर को माना के सीएएफ कैंप में आज सुबह लाया गया| छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने पुलिस दल पर कल घात लगाकर हमला किया था जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 25 जवानों की मौत हो गयी तथा छह जवान घायल हो गए| राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुरकापाल गांव के करीब नक्सलियों ने पुलिस दल पर घात लगाकर हमला किया| इस हमले में सीआरपीएफ के 25 जवानों की मौत हो गयी तथा छह जवान घायल हो गए|
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सली हमले के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अधिकारियों की आपात बैठक ली तथा स्थिति की समीक्षा की| राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज यहां बताया कि सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुरकापाल में नक्सली हमले की घटना के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की बैठक ली तथा स्थिति की समीक्षा की|
वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली तथा उन्हें घायल जवानों का बेहतर इलाज का निर्देश दिया| वहीं शहीद जवानों के शवों को उनके गृहग्राम तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया| छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दल पर घात लगाकर हमला कर दिया है| इस हमले में 25 जवान शहीद हो गए हैं| अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री को आज नई दिल्ली में जैसे ही इस नक्सल वारदात की सूचना मिली, उन्होंने तत्काल अपना पूर्व निर्धारित दिल्ली प्रवास स्थगित कर दिया और आपात बैठक के लिए रायपुर के लिए रवाना हो गए| पूर्व कार्यक्रम के अनुसार सिंह कल 25 अप्रैल को सुबह रायपुर लौटने वाले थे|
रायपुर लाए गए घायल जवान शेर मोहम्मद ने संवाददाताओं को बताया कि वह जब सड़क की सुरक्षा में थे तब लगभग तीस सौ नक्सलियों ने अचानक पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी जिनमें महिला नक्सली भी शामिल थीं| इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की| नक्सली आधुनिक हथियारों से लैस थे| घायल जवान ने बताया कि सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया| जवान ने दावा है किया कि इस मुठभेड़ के दौरान लगभग एक दर्जन नक्सली भी मारे गए हैं|
राज्य के पुलिस महानिदेशक एएन उपाध्याय ने बताया कि सुबह जवानों को गश्त के लिए रवाना किया गया था| दल में लगभग एक सौ जवान थे. दल जब 12 बजे बुरकापाल के करीब था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षा बल के जवानों ने भी कार्रवाई की| दोनों ओर से लगभग तीन घंटे तक गोलीबारी हुई|
|