Visitors online: 004

दुनिया की सबसे मोटी महिला का वजन नहीं हो रहा कम? परिजनों और डॉक्टरों के बीच गहमागहमी

Home » Headlines

सैफी अस्पताल में मिस्र की महिला इमान अहमद के मोटापे का इलाज कर रहे डॉक्टरों में से एक ने उनकी बहन के दावों को खारिज किया है| इमान की बहन ने दावा किया था कि डॉक्टर वजन कम होने को लेकर झूठ बोल रहे हैं| इमान की बहन शाइमा सेलिम ने एक ऑनलाइन वीडिया में कहा था कि इमान का इलाज कर रहे डॉक्टरों का नेतृत्व करने वाले मुफ्फजल लकडावाला ने इमान के पूरी तरह से ठीक होने और वजन कम होने का झूठा दावा किया है|
 
लकडावाला ने 11 अप्रैल को कहा था कि इमान ने इलाज के दौरान 262 किलोग्राम वजन कम किया है| शाइमा के आरोपों को खारिज करते हुए अस्पताल के एक अधिकारी हुजाइफा शेहाबी ने मिस्र की महिला का वजन 200 किलोग्राम से कम होने का संकेत दिया है| इमान का इलाज कर रहे विशेषज्ञों की टीम का हिस्सा डाक्टर अर्पणा भास्कर ने अस्पताल में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया|
 
उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि इमान के परिवारवाले आगे के इलाज के लिए इमान की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें यह विश्वास नहीं है कि इमान को मिस्र में अच्छा इलाज मिल पाएगा। इमान का सीटी स्कैन अस्पताल में किया गया।
 
मिस्र की इमान अहमद अब्दुलाती का वजन 500 किलोग्राम है| वह अपने इलाज के लिए इन दिनों मुंबई में है| वह अपने भीमकाय आकार की वजह से बिस्तर से उठने या हिलने-डुलने में भी असमर्थ है| भोजन करने, कपड़े बदलने और साफ-सफाई समेत अन्य दैनिक कार्यों के लिए वह अपनी मां और बहन चायमा अब्दुलाती पर निर्भर है| अल अरबिया के मुताबिक जन्म के समय ही उसका वजन असामान्य रूप से 5 किलोग्राम था| डॉक्टरों ने उसे एलिफेंटाइसिस से पीड़ित पाया| यह एक परजीवी संक्रमण है, जिसमें पिंडलियों में काफी सूजन आ जाती है| डॉक्टरों ने यह भी बताया कि ग्लेंड्स (ग्रंथियों) में गड़बड़ी के चलते उसके शरीर में जरूरत से ज्यादा पानी जमा हो जाता है|
 
इमान जब छोटी थी, तब वह अपने हाथों के सहारे इधर-उधर घूम-फिर लेती थी, लेकिन 11 साल की उम्र होते-होते वह अपने भारी वजन के कारण खड़ी नहीं हो पाती थी और घर में सिर्फ खिसक पाने में सक्षम रही| सेरेब्रल स्ट्रोक होने के बाद उसे प्राइमरी स्कूल छोड़ना पड़ा और वह पूरी तरह से बिस्तर पर रहने लगी| उसके बाद से इमान बिल्कुल शिथिल और कुछ भी कर पाने में असमर्थ होकर सिर्फ अपने घर में ही पड़ी रहती है|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links