Visitors online: 002

MCD Results 2017 Live : तीनों एमसीडी में भाजपा को भारी बढ़त, नंबर-2 के लिए कांग्रेस-आप में कड़ा मुकाबला

Home » Headlines

दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीते रविवार को हुए चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं| ताजा नतीजों में 6 सीटों पर भाजपा को जीत मिल चुकी है| रुझान में भाजपा को भारी जीत मिलती दिख रही है| 182  सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, 38 सीटों पर कांग्रेस और 39 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है| 11 सीटें अन्य के खाते में जाती दिख रही है|
 
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम- 104 सीटें
भाजपा- 70 सीटों पर आगे 
कांग्रेस- 13 सीट पर आगे
आप- 16 सीटों पर आगे
अन्य- 5 सीटों पर आगे
 
उत्तरी दिल्ली नगर निगम- 103 सीटें
भाजपा- 72 सीटों पर आगे
कांग्रेस- 14 सीट पर आगे
आप- 14 सीट पर आगे
अन्य- 3 सीटों पर आगे
 
पूर्वी दिल्ली नगर निगम- 63 सीटें
भाजपा- 40 सीटों पर आगे
कांग्रेस- 11 सीटों पर आगे
आप- 9 सीटों पर आगे
अन्य- 3 सीट पर आगे
 
राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर लिये जाने की जानकारी देते हुए बताया कि तय कार्ययोजना के मुताबिक मतगणना सुबह 8.00 बजे शुरू हो जायेगी| सीलबंद ईवीएम मतगणना स्थलों पर पहुंचा दी गई हैं| इसके लिए 35 मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं| एमसीडी में 272 सीटें हैं लेकिन दो जगहों पर उम्मीदवारों के निधन के चलते 270 सीटों पर चुनाव हुए थे|
 
रविवार (23 अप्रैल) को 53.58 प्रतिशत मतदान हुआ था जो कि साल 2012 के चुनाव में हुए मतदान से थोड़ा ज्यादा है| चुनाव के तीनों प्रमुख दावेदार भाजपा, आप और कांग्रेस, अपने पक्ष में चुनाव परिणाम आने का दावा कर रहे हैं| इस बीच मतदान के बाद हुए एक्जिट पोल में चुनाव परिणाम में भाजपा को अप्रत्याशित जीत मिलने की संभावना जतायी गई है|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links