|
|
अक्षय तृतीया पर इस बार छत्र योग और सौभाग्य का अद्भुत संयोग बना है| ज्योतिषियों के मुताबिक ऐसा अद्भुत संयोग पांच सौ सालों के बाद आया है| ज्योतिषियों के अनुसार इस बार अक्षय तृतीया पर सौभाग्य और छत्र योग का संगम है, जोकि पांच सौ वर्ष बाद हो रहा है| अक्षय तृतीया के दिन कृतिका नक्षत्र भी है और सूर्य प्रधान भी|
अक्षय तृतीया पर 30 साल बाद चंद्रमा-मंगल की युति से मंगल लक्ष्मी योग और उच्च राशि मीन में शुक्र का संयोग है| यह योग 29 अप्रैल को होगा| ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, सौभाग्य, रवि और बुधादित्य जैसे योग भी बरसों बाद अक्षय तृतीया पर मिल रहे हैं| यह मुहूर्त शादी और सगाई के लिए उत्तम होता है|
सोना-चांदी खरीदना शुभ
ऐसा माना जाता है कि इस दिन सोना और चांदी खरीदने से घर में खुशी आती है| शुक्र ग्रह, सुख-सुविधा एवं ऐश्वर्य का प्रतीक है| इस दिन गृहोपयोगी सामान भी खरीदा जा सकता है|
खरीदारी का शुभ मुहूर्त
दोपहर 1 बजकर 40 मिनट से लेकर शाम 3 बजकर 34 मिनट तक खरीदारी का श्रेष्ठ समय रहेगा| लक्ष्मी पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त शाम 7 बजकर 59 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 15 मिनट तक पूजा के लिए उपयुक्त रहेगा|
|