Visitors online: 002

प्रेमिका से शादी के लिए स्पीड पोस्ट से दिया तलाक, महिला ने PM मोदी और CM योगी से लगाई न्याय की गुहार

Home » Headlines

उत्तर प्रदेश में तीन तलाक के मामले को लेकर घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. तीन तलाक का दंश झेल रही पीड़ित महिलाओं में एक नाम और सामने आया है, जहां महिला को उसके पति ने स्पीड पोस्ट से तलाक दिया| आरोप है कि पति ने ऐसा अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए किया है| पीड़ित महिला ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से  न्याय की गुहार लगाई है|
 
शबाना का आठ साल पहले आरिफ अली से निकाह हुआ था| इसके कुछ दिनों बाद ही ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था| काम के सिलसिले में कुछ दिनों बाद आरिफ दिल्ली चला गया था| शबाना ने बताया कि दिल्ली में आरिफ दिन-रात शराब पीता और मारपीट करता था| यहां तक कि दोस्तों के साथ लड़कियां लाना और अय्याशी करना उसका रोज का काम हो गया था| अपने दोस्तों के सामने ही आरिफ ने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए और दोस्तों से भी संबंध बनाने का दबाव डाला|
 
शबाना को स्पीड पोस्ट पर अब उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है| यह मामला अमरोहा के धनोरा मंजूरपुर गांव का है, जहां महिला के शौहर ने अपनी प्रेमिका संग शादी रचाने के लिए अपनी पत्नी को तलाक दे दिया है| आरोप है कि इसके कुछ दिनों बाद ही ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था| हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक शबाना ने यह भी कहा है कि जब मैंने इसका विरोध किया तो मुझे घर से निकाल दिया गया| इसके बाद आरिफ ने दिल्ली से पत्नी को स्पीड पोस्ट के जरिए तीन तलाक लिखकर भेज दिया और अपनी प्रेमिका से शादी कर ली| 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links