Visitors online: 003

राजस्थान में शादी का अनूठा कार्ड, श्लोक नहीं, छपवाए मोदी मिशन के नारे

Home » Headlines

इन दिनों मोदी सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, शौचालय बनवाने और दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए कई मिशन शुरू किए मोदी सरकार के इन मिशन को लोगों का भी भरपूर साथ मिल रहा है| आम जनता सरकार की इस पहल में जमकर अपना साथ निभा रही है| ताजा मामला राजस्थान का है, जहां एक शादी के कार्ड के माध्यम से अनूठी पहल की गई है|
 
राजस्थान के झालावाड़ जिले में शनिवार को होने वाली एक शादी का निमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है| दरअसल, इस कार्ड पर श्लोकों के स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के नारे लिखे गए हैं| वो भी एक दो नहीं, पूरे पांच-पांच|
 
ये काम दूल्हे के चाचा रामविलास मीना का हैं, जो पंचायत प्रसार एवं स्वच्छता अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं| रामविलास ने अपने भतीजे की 29 अप्रैल को होने जा रही शादी के लिए छपवाए कार्ड पर बाल-विवाह पर रोकथाम के साथ पीएम के स्वछता अभियान का संदेश दे रहे नारे लिखवाए हैं|
 
इन कार्डों के माध्यम से घर-घर मे शौचालय बनाने के लिए भी प्रेरित किया गया| बता दें कि हाल ही में हाडोती संभाग की प्रथम ओडीएफ पंचायत समिति खानपुर के पहले पायदान पर आने में स्वच्छता प्रभारी मीना का विशेष योगदान रहा है| दूल्हे के चाचा को जिला एवं राज्य स्तर पर भी सम्मानित किया गया है|
 
गौरतलब है कि इससे पहले भी ऐसा ही एक शादी का कार्ड वायरल हो चुका है| ये कार्ड मैसूर में रहने वाले एक शख्स ने छपावाया था, जिसको खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी सराहा| मैसूर के रहने वाले आकाश जैन ने पीएम मोदी को अपनी बहन की शादी का कार्ड ट्वीट किया| आकाश की बहन की शादी के कार्ड पर स्वच्छ भारत अभियान का लोगो बना हुआ है|
 
आकाश जैन ने शादी की कार्ड की तस्वीरें ट्वीट करने के बाद टि्वटर पर पीएम मोदी को टैग किया था| इसके बाद पीएम मोदी ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक करने की आकाश की इस पहल को अपने पेज से रीट्वीट किया|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links