Visitors online: 003

अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम को पड़ा दिल का दौरा, हालत गंभीर!

Home » Headlines

मुंबई मे 1993 के बम धमाकों का आरोपी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को हार्ट अटैक आया है और उसकी हालत नाजुक है जिसके बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है| मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है| इनके मुताबिक दाऊद को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है|
 
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि दाऊद को हॉस्पिटल में भर्ती कराने के बाद उसे पैरालिटिक अटैक आया| जांच में ब्रेन ट्यूमर पाए जाने के बाद उसकी ब्रेन सर्जरी हुई, जिसके बाद से वह वेंटिलेटर पर है|
 
इससे पहले भी ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं कि दाऊद सेहत से संबंधित कई प्रॉब्लम्स से जूझ रहा है| रिपोर्ट्स के मुताबिक कराची में रहने वाले दाऊद की हालत पर भारतीय खुफिया एजेंसियां करीबी नजर रख रही हैं|
 
गौरतलब है कि दाऊद 1993 के मुंबई बम धमाके का मास्‍टरमाइंड है| इन धमाकों में 250 लोगों की मौत हो गई थी| कानून से बचने के लिए दाऊद इन धमाकों के बाद पाकिस्तान भाग गया था| वहीं से फिलहाल वह अपनी डी कंपनी के कारोबार को चला रहा है| हालांकि पाकिस्‍तान हमेशा से ही दाऊद के वहां पर होने की खबरों का खंडन करता रहा है| 2003 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी दाऊद को प्रतिबंधित सूची में शामिल कर लिया था|
 
मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक उसके शरीर को लकवा मार जाने के बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है| इसके अलावा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कुछ समय पहले कराची में उसका ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ था, जो सफल नहीं हो पाया है| इसके चलते उसके शरीर का दाहिना हिस्सा पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया है|
 
दाऊद को लेकर भारत कई बार पाकिस्तान को डोजियर सौंप चुका है| भारत सरकार ने दाऊद के पाकिस्तान में पतों का भी डोजियर में जिक्र किया था, लेकिन पाकिस्तान हमेशा यही दावा करता रहा है कि दाऊद इब्राहिम उसके यहां नहीं है|
 
मुंबई के डोंगरी चाल में पैदा हुआ दाऊद इब्राहिम कास्कर के पिता एक पुलिस कॉन्स्टेबल थे| शुरुआत में यह करीम लाला के गैंग में था| 1980 तक यह मुंबई के अंडरवर्ल्ड का डॉन बन गया था| हालांकि अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है| वहीं दाऊद के परिजनों ने इसको कोरी अफवाह बताया है| उसके परिजनों का कहना है कि दाऊद बि‍ल्‍कुल स्‍वस्‍थ है| परिजनों के मुताबिक दाऊद अपनी बीवी के एक रिश्‍तेदार को मिलने अस्‍पताल गया था|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links