Visitors online: 005

बाहुबली- 2 ने मचाई रिकॉर्डतोड़ खलबली, रिलीज के साथ ही तोड़ डाले ये 15 रिकॉर्ड

Home » Headlines

दो साल के लंबे इंतजार के बाद 28 अप्रैल को "बाहुबली : द कंक्लूजन" आखिरकार रिलीज हो ही गई है| इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी थी और अब रिलीज के बाद ये फिल्म ताबड़तोड़ रिकॉर्ड तोड़ रही है|
 
फिल्म ने 121 करोड़ रुपए की ओपनिंग कर सबको चौंका दिया| ट्रेड पंडितों का कहना था कि ये फिल्म 80 करोड़ तक की ओपनिंग कर सकती है, लेकिन जब ये आंकड़े सामने आए तो सब हैरान रह गए| बाहुबली ने सलमान खान की ईद, शाहरुख खान की दीवाली और आमिर खान के क्रिसमस सभी को पीछे छोड़ दिया|
 
रिलीज के साथ ही "बाहुबली- 2" ने तोड़े ये रिकॉर्ड :->
 
1. फिल्म ने सबसे ज्यादा बुकिंग का रिकॉर्ड बनाया है| केवल एडवांस टिकट बुकिंग से ही साफ हो चुका था कि बाहुबली 2 पहले दिन 36 करोड़ से ज्यादा कमाएगी| इससे पहले ये रिकॉर्ड दंगल के पास था, जिसने टिकट बुकिंग से 18 करोड़ कमा लिए थे|
 
2. बाहुबली 2 पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है जो 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है| इससे पहले ये रिकॉर्ड सलमान खान की सुल्तान के पास था, जो 4350 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी| बाहुबली इस मामले में सुल्तान की बाप निकली और दोगुनी स्क्रींस पर रिलीज हुई|
 
3. बाहुबली-2 भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ऑक्यूपेंसी वाली फिल्म बनी| बाहुबली 2 ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहले ही शो में 95 प्रतिशत की ओपनिंग के साथ सबको हैरान करके रख दिया| ये इस साल शाहरुख खान की रईस की 70 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी से ज्यादा थी| फिल्म को देखने कितने दर्शक पहुंचे उसे ऑक्यूपेंसी कहते हैं| इससे पहले ये रिकॉर्ड प्रेम रतन धन पायो और धूम 3 जैसी फिल्मों के पास था|
 
4. 2017 की सबसे बड़ी ओपनिंग 121 करोड़ के साथ बाहुबली- २, 2017 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन चुकी है| बाहुबली- 2 की इतनी बड़ी ओपनिंग के बाद शाहरुख-सलमान-आमिर तीनों खान कोशिश कर के भी इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सकते| अब तक इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग शाहरुख खान की रईस ने की थी 20 करोड़ के साथ|
 
5. भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग बाहुबली 2 भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है| इससे पहले बाहुबली की 50 करोड़ ओपनिंग, रजनीकांत स्टारर कबाली ने 47 करोड़ और शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर ने 44 करोड़ की ओपनिंग की थी|
 
6. बाहुबली 2 ने एक ही दिन में 100 करोड़ पार किया है और पहले ही दिन भारतीय सिनेमा में 100 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बन चुकी है| इससे पहले ये रिकॉर्ड बाहुबली : द बिगनिंग के पास था, जिसने 2 दिन में 100 करोड़ कमा लिए थे|
 
7. बाहुबली- 2 रीजनल फिल्मों की हिंदी डबिंग में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है| इस फिल्म ने डब फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग 40 करोड़ के साथ की है| इससे पहले ये रिकॉर्ड भी बाहुबली : द बिगनिंग के पास था, जिसने 5 करोड़ की ओपनिंग की थी| 
 
8. गुरुवार प्रिव्यू चार्ट में टॉप फिल्म ने ब्यूटी एंड द बीस्ट और बॉस बेबी, फास्ट एंड फ्यूरियस जैसी फिल्मों को पछाड़ते हुए गुरुवार के प्रिव्यू चार्ट पर भी बाहुबली- 2 ने अपना कब्जा बनाया|
 
9. बाहुबली- 2 सबसे बड़ी नॉन हॉलीडे ओपनर भी बनी है| यानि फिल्म ने बिना किसी छुट्टी वाले दिन पर इतनी कमाई की है| 
 
10. बाहुबली- 2 का ट्रेलर भी सबसे जयादा देखा गया था| इसने 24 घंटों में ये रिकॉर्ड बना दिया| बता दें कि सलमान से लेकर शाहरुख और रजनीकांत से लेकर मोहनलाल की फिल्मों ने भी इस रिकॉर्ड के आगे घुटने टेक दिए हैं|
 
11. बाहुबली- 2 का वीडियो विश्व में सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाला छठवां वीडियो बना| सबसे शानदार बात ये थी कि इस लिस्ट में केवल एक ही भारतीय वीडियो था- बाहुबली का ट्रेलर!
 
12. बाहुबली 2 ने सबसे महंगे टिकट होने का भी रिकॉर्ड बनाया है| ये पहली फिल्म है जिसके टिकट 2400 रुपए के बिके हैं| मल्टीप्लेक्स में एक टिकट के लिए 600 से 2000 रुपए तक चार्ज किया गया|
 
13. बाहुबली 2 एडवांस बुकिंग के मामले में भी सबसे आगे रही. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 130 करोड़ रुपए कमा लिए हैं| ये फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज हुई है| इसी के साथ फिल्‍म ने 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. फिल्म की 10 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है|
 
14. बाहुबली 2 पहली इंडियन फिल्म बन गई है जो अमेरिका में 800 स्क्रीन पर रिलीज की गई है|
 
15. ऑनलाइन टिकट बेचने वाले बुकमाय शो ने कहा है कि उसने अभी तक फिल्म बाहुबली-२ की 33 लाख से ज्यादा टिकटें बेची हैं| टिकटिंग प्लेटफार्म ने कहा है कि इस फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले उसने प्रत्येक सेकेंड में इसकी 12 टिकटें बेचीं|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links