|
|
गोरा बनाने वाली एक क्रीम की पहचान बन चुकी अभिनेत्री यामी गौतम का कहना है कि ऐसे उत्पादों का विज्ञापन करने में कोई हर्ज नहीं है बशर्ते वे किसी की भावनाओं को आहत नहीं करें|
अभिनेता अभय देओल ने हाल ही में गोरा बनाने वाले क्रीमों के विज्ञापन में नजर आने के कारण शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, शाहिद कपूर और जॉन अब्राहम जैसे अभिनेताओं की आलोचना की थी| हालांकि, यामी ने कहा कि वह किसी और की विचारधारा के आधार पर अपने विज्ञापन का चुनाव नहीं करेंगी यामी ने एक इंटरव्यू में कहा, "जब आप व्यक्तित्व और पसंद की बात करते हैं, यह मेरी जिंदगी है, मेरा फैसला है| मेरी साख पर सवाल क्यों? मैंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है| मैं अपना करियर किसी और के निर्णय या विचारधारा पर नहीं चला सकती| मेरे पास अपना दिमाग है|"
यामी ने कहा, ब्रांड को अपने उत्पाद का विज्ञापन करने का अधिकार है, लेकिन आप यह नहीं दिखा सकते कि गोरा न होना कोई बुरी बात है| आप अपने ब्रांड का विज्ञापन कर सकते हैं लेकिन यह दिखाना ठीक नहीं है कि गोरा न होना परेशान या दुखी होने की वजह है|
इस बीच यामी ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया कि फिल्म ССकाबिलТТ में उनके सह कलाकार ऋतिक रोशन इस बात से नाराज हैं कि वह फिल्म से जुड़े एक कार्यक्रम में देर से पहुंची| अभिनेत्री की अगली फिल्म राम गोपाल वर्मा की सरकार 3 है जो 12 मई को प्रदर्शित हो रही है|
|