Visitors online: 002

पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता ने सीएम ममता बनर्जी को कहा किन्नर

Home » Headlines

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के एक नेता ने रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उनको किन्नर कहा| वेस्ट मिदनापुर जिले के चंद्रकोना में पार्टी की एक बैठक को संबोधित कर रहे पार्टी की राज्य समिति के सदस्य श्यामपद मोंडल ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी वह कर रही हैं जो मुस्लिम अपने मजहब के तौर पर करते हैं|
 
उन्होंने पार्टी समर्थकों के ठहाकों के बीच कहा, ममता बनर्जी तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं और नौटंकी कर रही हैं| हम समझ नहीं सकते कि ममता बनर्जी पुरुष हैं या महिला हैं| मैं तो कहूंगा कि वह किन्नर बन गई हैं जिन्हें आप ट्रेनों और बसों में देखते हैं| इस पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि भाजपा राज्य में अस्वस्थ राजनीतिक माहौल पैदा कर रही है|
 
चटर्जी ने कहा, ऐसी टिप्पणियां कर वह सोचते हैं कि वह अपनी पार्टी को मजबूत बना लेंगे| लेकिन उन्हें याद होना चाहिए कि यह बंगाल है| यहां यह इतना आसान नहीं है| लोग उन्हें मुहंतोड़ जवाब देंगे|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links