|
|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं| बुधवार सुबह दिल्ली से चलकर पीएम मोदी देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर से सुबह 8.30 बजे केदारनाथ धाम पहुंचे| थोड़ी देर विश्राम कर वह मंदिर पहुंचे हैं जहां करीब 20 मिनट तक वह बाबा केदारनाथ की पूजा अर्चना की | आज ही केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले हैं और बाबा के दर्शन करने वाले मोदी पहले शख्स हैं| केदारनाथ मंदिर में पीएम मोदी रुद्राभिषेक किया|प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार केदारनाथ मंदिर पहुंचे हैं|
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बुधवार सुबह 8.50 बजे मंदिर का कपाट खोला गया| पीएम मोदी का कार्यक्रम कुछ इस तरह रखा गया है ताकि कपाट खुलने के दौरान मौजूद दूसरे श्रद्धालुओं को दर्शन में परेशानी ना हो| पीएम की यात्रा को देखते हुए दिल्ली से एक सुरक्षा टीम दो दिन पहले ही देहरादून पहुंच चुकी थी| मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज केदारनाथ पहुंचकर पीएम मोदी की यात्रा के मद्देनजर व्यवस्थाओं का जायजा लिया|
आर्मी बैंड ने पीएम का स्वागत किया। मोदी ने पैदल चलकर श्रद्धालुओं से मुलाकात की। मोदी ने करीब 20 मिनट तक मंदिर में पूजा-अर्चना की।
|