Visitors online: 003

आम आदमी पार्टी टूट के कगार पर!, कुमार विश्वास छोड़ सकते हैं पार्टी

Home » Headlines

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास और विधायक अमानतुल्ला खान के बीच आपसी विवाद बढ़ने के कारण पार्टी में टूट का संकट गहरा गया है| ओखला से विधायक अमानतुल्ला खान द्वारा भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाए जाने के बाद कुमार विश्वास ने पार्टी छोड़ने तक के संकेत दे दिए है| विश्वास ने पार्टी में उनके खिलाफ साजिश रचे जाने का आरेाप लगाते हुए AAP में अपने भविष्य का फैसला मंगलवार रात करने की बात कही है|
 
आप में जारी तनातनी मंगलवार को उस समय और बढ़ गई जब वरिष्ठ पार्टी नेता कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल के आसपास की मंडली द्वारा उन पर हमलों को लेकर पार्टी छोड़ने की धमकी दी| पार्टी ने नुकसान कम करने के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को उतारा जिन्होंने विश्वास के खिलाफ हमलों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए कहा कि लोग जानते हैं कि उनके बयानों से एक खास पार्टी को मदद मिलेगी| इस घटनाक्रम से एक दिन पहले ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान ने विश्वास के साथ टकराव को लेकर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति से इस्तीफा दे दिया था|
 
इतना ही नहीं विश्वास ने कल पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में पार्टी नेताओं को मीडिया से बात करने पर परहेज बरतने के फैसले को धता बताते हुए आज संवाददाताओं से औपचारिक बातचीत में कहा कि वह पार्टी की गलतियों को उजागर करते रहेंगे और देशहित में जो भी सही होगा उसे बोलने से नहीं रूकेंगे| विश्वास के कल पीएसी की बैठक में शामिल नहीं होने पर पार्टी में टकराव की स्थिति सार्वजनिक रूप से सतह पर आ गयी थी|
 हालांकि खान और विश्वास द्वारा पार्टी के अंदरूनी मामलों पर सार्वजनिक बयानबाजी करने की पीएसी में कड़ी निंदा की गयी. इस पर खान ने पीएसी से इस्तीफा दे दिया जिसे स्वीकार भी कर लिया गया|
 
विश्वास ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आप संयोजक पद से हटाकर उन्हें यह जिम्मेदारी देने की मांग के सवाल पर कहा कि उनके मन में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री या आप संयोजक बनने की कोई महत्वाकांक्षा नहीं है| पंजाब, गोवा विधानसभा चुनाव और नगर निगम चुनाव में आप के लचर प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी के तमाम विधायक केजरीवाल को पार्टी संयोजक पद से हटाने की पैरोकारी कर रहे है| विश्वास ने भावुक होते हुए कहा कि मैं यह बात केजरीवाल और सिसोदिया को पहले ही बता चुका हूं कि मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है| ना ही मैं स्वराज इंडिया या किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल होने जा रहा हूं| हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि खान अगर केजरीवाल या सिसोदिया के खिलाफ कुछ भी बोलते तो उन्हें 10 मिनट के भीतर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता| इससे पहले मंत्री कपिल मिश्रा सहित आज आप के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास से मुलाकात कर उन्हें मनाने की कोशिश की| लेकिन इसका कोई खास असर होता नहीं दिखा|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links