|
|
सोमवार की रात प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला 2017 के रेड कारपेट पर जलवे बिखेरते हुए नजर आई| प्रियंका ने यहां ट्रेंच कोट फैशन कैरी करते हुए बॉलगाउन पहना जिसके पीछे का कपड़ा काफी लंबा था| प्रियंका अपनी अमेरिकन टीवी सीरीज में सीआईए एजेंट के तौर पर नजर आ रही हैं और मेट गाला के रेड कारपेट पर नजर आया यह लुक भी उनके इसी किरदार से काफी प्रभावित दिखा|
प्रियंका ने इस ड्रेस के साथ बूट पहने और इस लुक में वह अपनी अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको के उनके सीआईए के किरदार की झलक दिखाती नजर आईं| बताया जा रहा है कि प्रियंका की यह ड्रेस वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकती है| दरअसल, इस ड्रेस की टेल को अब तक की सबसे लंबाई वाली बताया जा रहा है| यह दुनिया का सबसे लंबा ट्रेंच कोट है| जाहिर है कि ऐसी ड्रेस पहनना फैशन रिस्क से कम नहीं था लेकिन प्रियंका ने अपने आत्मविश्वास से इसे स्टाइल स्टेटमेंट बना दिया| प्रियंका का गाउन इतना बड़ा था उसी वजह से पूरे समय एक व्यक्ति प्रियंका के इस गाउन को संभालते हुए नजर आया|
जहां प्रियंका के इस इंटरनेशनल लुक को काफी लोगों ने पसंद किया तो वहीं कई लोगों को प्रियंका का यह गाउन अजीब नजर आया| ट्विटर पर प्रियंका के स्टाइल को लेकर कई लोग ट्वीट करते नजर आए| दरअसल, प्रियंका के गाउन का कपड़ा इतना ज्यादा बड़ा था कि पूरे इवेंट में कुछ असिस्टेंट इसे संभालते नजर आए|
प्रियंका चोपड़ा यहां डिजाइनर राल्फ लॉरेंन की ड्रेस में नजर आईं| टि्वटर पर कुछ यूजर्स ने प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस को झाडू से तो किसी ने इसकी पैराशूट से तुलना कर दी| किसी ने कहा कि प्रियंका ही स्वच्छ भारत अभियान को सीरियसली ले रही हैं|
मेट गाला के दौरान बॉय बैंड योनस ब्रदर्स के निक योनस और क्वांटिको की लीड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने राल्फ लॉरेन के परिधान पहने हुए थे| मेट बॉल एक कॉस्ट्यूम गाला है जो न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलेटिन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट्स के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट में सालान फ़ंडरेज़र का आयोजन करता है|
बता दें कि इस साल की शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर अवॉर्ड्स में भी शिरकत की थी| यूं तो प्रियंका रेड कारपेट पर आते ही छा गईं लेकिन टि ने तब भी प्रियंका के स्टाइल का जमकर मजाक बनाया था| किसी ने प्रियंका की ड्रेस को काजू कतली कहा था तो किसी को प्रियंका फूलदान नजर आ रही थीं|टि्वटर पर लोगों ने तो प्रियंका की ड्रेस को जयपुरी रजाई कह दिया था|
|