Visitors online: 004

बाहुबली-2 की आंधी में उड़ी दंगल और सुल्तान, दुनिया भर में कमाए 500 करोड़ से ज्यादा

Home » Headlines

एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म बाहुबली-2 : द कॉनक्लूजन ने रिलीज के पहले सप्ताहांत में ही विश्व भर में 500 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है| 28 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की थी|
 
फिल्म का हिंदी संस्करण प्रस्तुत करने वाले फिल्मकार करण जौहर ने ट्वीट कर कहा, ऐतिहासिक सप्ताह, हिंदी संस्करण ने शुक्रवार को 41 करोड़, शनिवार को 40.5 करोड़ और रविवार को 46.5 करोड़ रुपए की कमाई की| इसने कुल 128 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है|
 
व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्वीट किया, "यह लहर रुकने वाली नहीं है| बाहुबली-2 : द कॉनक्लूजन ने नया रिकॉर्ड बनाया है| तरण ने इस बात की ओर भी इशारा किया कि इस फिल्म ने सप्ताहांत में कमाई के लिहाज से सलमान खान की सुल्तान और आमिर खान की दंगल को भी पीछे छोड़ दिया है| सुल्तान ने पहले सप्ताहांत में 105.33 करोड़ रुपए की कमाई की थी, वहीं दंगल ने 107.01 करोड़ रुपए कमाए थे| बाहुबली-2 : द कॉनक्लूजन को हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल और मलयालयम भाषा में भी बनाया गया है|
 
व्यापार विश्लेषक आनंद वांगा ने एक बयान में कहा, रविवार के आंकड़े आने अभी बाकी हैं| पहले के आंकड़ों को देखा जाए, तो तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में फिल्म ने 100 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है| इसने अन्य सुपरहिट तेलुगू फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links