Visitors online: 006

योगी आदित्यनाथ सरकार बांटेगी अखिलेश यादव की तस्वीर लगे स्कूल बैग, जानें क्यों

Home » Headlines

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री की गद्दी संभालने के बाद से ही योगी आदित्यनाथ एक के बाद एक सख्त फैसले ले रहे हैं वो चाहे अवैद्य तरीके से चल रहे बूचड़खाने हों या फिर अखिलेश सरकार की गोमती रिवर फ्रंट योजना| इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और फैसला लिया है जिसके अंतर्गत प्रदेश सरकार ने अखिलेश यादव की तस्वीर लगे स्कूल बैग को जारी रखने पर सहमति जताई है|
 
हालांकि यह थोड़ा अजीब है कि सत्ता में आते ही योगी आदित्यनाथ ने जिस समाजवादी पार्टी सरकार में बनी योजनाओं को एक सिरे से समीक्षा के दायरे में डालना शुरू कर दिया था वहां स्कूल बैग पर लगे अखिलेश की तस्वीर को जारी रखने का फैसला उन्होंने (योगी आदित्यनाथ ने) कैसे ले लिया|
 
तो इसकी वजह यह है कि योगी आदित्यनाथ नहीं चाहते थे कि जनता का पैसा बर्बाद हो| निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह फैसला काबिले तारीफ है और सभी तहे दिल से इसकी प्रशंसा भी कर रहे हैं| दिल्ली प्रदेश के भाजपा प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह ने भी योगी आदित्यनाथ के इस सराहनीय फैसले के बारे में ट्वीट किया|
 
उन्होंने लिखा, "सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव की फोटो वाले छपे हुए स्कूल बैग को बांटने का दिया आदेश| जनता का पैसा न हो बर्बाद इसलिए लिया फैसला|"


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links