Visitors online: 004

100 सालों में धरती छोड़ दे इंसान वरना जिंदा रह पाना होगा मुश्किल!

Home » Headlines

जलवायु परिवर्तन को लेकर दुनिया के महान भौतिकशास्त्री स्टीफन हॉकिंग ने मानव जाति के लिए एक गंभीर तरह की चेतावनी चेतावनी जारी की है| उनका कहना है कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ती आबादी और उल्का पिंडों के टकराव से खुद को बचाए रखने के लिए मनुष्य को दूसरी धरती खोजनी होगी| अगर ऐसा नहीं कर पाये तो 100 साल बाद पृथ्वी पर मानव जाति का बचे रहना मुश्किल होगा|
 
बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री "एक्पेडिशन न्यू अर्थ" में स्टीफन हॉकिंग और उनके छात्र रहे क्रिस्टोफ गलफर्ड बाहरी दुनिया में मानव जाति के लिए जीवन की तलाश करते नजर आएंगे| इसी डॉक्यूमेंट्री में हॉकिंग ने दावा किया है कि मानव जाति को अगर जिंदा रहना है तो उसे किसी अन्य जगह पर जीवन की तलाश करनी होगी|
 
अंग्रेजी अखबार द टेलीग्राफ के मुताबिक, बीबीसी के इस शो का मकसद ब्रिटेन के सबसे बेहतरीन अविष्कार की खोज करना है| इसमें लोगों से ये पूछा जाएगा कि किस अविष्कार ने उनके जीवन को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है| यह डॉक्यूमेंटरी बीबीसी के विज्ञान आधारित शो टूमारोज वर्ल्ड का हिस्सा है|
 
पिछले महीने भी हॉकिंग ने चेताया था कि तकनीकी विकास के साथ मिलकर मानव की आक्रामकता ज्यादा खतरनाक हो गई है| यही प्रवृति परमाणु या जैविक युद्ध के जरिए हम सबका विनाश कर सकती है| उनका कहना था कि एक वैश्विक सरकार ही हमें इससे बचा सकती है| वरना मानव बतौर प्रजाति जीवित रहने की योग्यता खो सकता है|
 
उल्लेखनीय है कि स्टीफन हॉकिंग 75 साल के हैं और मोटर न्यूरोन नाम की बीमारी से पीड़ित हैं| इसलिए वह बोल नहीं सकते हैं और शारीरिक रूप अक्षम भी हैं| हालांकि इंटेल की ओर से बनाई गई एक खास मशीन के जरिए वह दुनिया तक अपनी बातों को रखने में सक्षम हैं और अपने अविष्कार से लोगों को रू-ब-रू कराते रहते हैं|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links