|
|
भारतीय फुटबॉल टीम एक पायदान चढ़कर ताजा फीफा रैंकिंग में दो दशक में पहली बार 100वें स्थान पर पहुंच गई| भारत 21 साल में पहली बार और आजादी के बाद छठी बार फीफा रैंकिंग में शीर्ष 100 में पहुंचा है| यह अप्रैल 1996 के बाद फीफा रैंकिंग में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है| भारत की सर्वोच्च फीफा रैंकिंग 94 रही है जो फरवरी 1996 में मिली थी|
राष्ट्रीय कोच स्टीफन कोंस्टेंटाइन ने कहा, "जब तक हम रैंकिंग में तरक्की कर रहे हैं, मैं खुश हूं| हम सही दिशा में जा रहे हैं| आगे बड़े मैच हैं जिन्हें हलके में नहीं ले सकते लिहाजा आत्ममुग्ध होने की जरूरत नहीं है|" भारत ने इस साल एशियाई कप क्वॉलीफायर में म्यामां को 1.0 से हराया जो 64 साल में उस पर मिली पहली जीत है|
|