Visitors online: 001

ट्यूबलाइट का धमाकेदार टीजर हुआ जारी, दमदार रोल में दिखे सलमान, पढ़े आगे...

Home » Headlines

अभिनेता सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट का टीजर गुरुवार को जारी हो गया| टीजर ने आते ही धमाल मचा दिया है| सलमान के प्रशंसक काफी उत्सुकता से इस टीजर का इंतजार कर रहे थे| इस फिल्म में सलमान खान के भाई सोहैल खान भी नजर आएंगे| जबकि इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है| टीजर रिलीज होने के 15 घंटे के भीतर इसे 44 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं|
 
इस समय सिने प्रेमियों के ऊपर बाहुबली 2 का खुमार है| बावजूद इसके'ट्यूबलाइट के टीजर ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है| सलमान ने फिल्म का ऑफिशल टीजर ट्विटर पर शेयर किया है|
 
फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी| डायरेक्टर कबीर खान के साथ सलमान पहले भी एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्में दे चुके हैं|ट्यूबलाइट इस सीरीज की तीसरी फिल्म होगी। फिल्म को लेकर काफी पहले से चर्चाएं हो रही थीं|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links