Visitors online: 005

इमैनुअल मैकरॉन होंगे फ्रांस के नए राष्ट्रपति, PM मोदी ने दी बधाई

Home » Headlines

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस का राष्ट्रपति चुने जाने पर इमैनुअल मैकरॉन को बधाई दी और कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों को अधिक सुदृढ़ बनाने की खातिर उनके साथ काम करने को लेकर आशान्वित हैं|
 
मोदी ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर लिखा, "इमैनुअल मैकरॉन को फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत पर बधाई| मैं भारत-फ्रांस के द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के लिये नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इमैनुअल मैकरॉन के साथ मिलकर काम करने की खातिर आशान्वित हूं|" उल्लेखनीय है कि 39 वर्षीय इमैनुअल मैकरॉन ने कल मैरीन ले पेन के हराकर इतिहास रच दिया और फ्रेंच फिफ्थ रिपब्लिक के 59 वर्ष के इतिहास में सबसे युवा राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं|
 
एमानुएल मैक्रोन फ्रांस के नए राष्ट्रपति चुने गए| मैकरॉन को  65.1% वोट मिले| मैकरॉन ने अपनी प्रतिद्धंदी और धुर दक्षिणपंथी रुझानों वाली मरीन ली पेन को मात दे दी| फ्रांस का नए उम्मीदों और विश्वास से भरा अध्याय शुरू हो गया| इस चुनाव के लिए फ्रांस में अभूतपूर्व प्रचार अभियान चला| जिसमें आरोप प्रत्यारोप के बीच काफी गहमागहमी रही| प्रचार के दौरान आखिरी समय में मैकरॉन को निशाना बना कर हैकिंग की भी कोशिश की गई| 39 वर्षीय बैंकर मैकरॉन कभी किसी निर्वाचित पद पर नहीं रहे हैं|
 
फ्रांस में नया राष्ट्रपति चुनने के लिए रविवार को मतदान हुआ| मैकरॉन 23 अप्रैल के प्रथम दौर के चुनाव में टॉप पर रहे थे| ली पेन (48) ने इस चुनाव को मुक्त व्यापार, आव्रजन अैर साझा संप्रभुता के पक्षधर भूमंडलीकरण समर्थकों और मजबूत सीमाओं और राष्ट्रीय पहचान की वकालत करने वाले राष्ट्रवादियों के बीच का मुकाबला बताया था| 
 
मतदान की प्रक्रिया 66,546 मतदान केंद्रों पर भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुई| इनमें से अधिकतर मतदान केंद्र रात साढ़े दस बजे बंद कर दिए गए जबकि बड़े शहरों के केंद्र एक घंटा अधिक समय तक खुले रहे| गौरतलब है कि 23 अप्रैल को हुए पहले दौर के चुनाव में मैकरॉन को 24.01% मत मिले थे जबकि ली पेन को 21. 30% मत मिले थे|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links