|
|
28 अप्रैल को रिलीज हुई भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस के हर रिकॉर्ड को धराशायी करते हुए इतिहास रच दिया है| एस.एस. राजामौली की फिल्म बाहुबली : द कॉन्क्ल्यूजन ऐसी पहली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसने दुनिया भर में 1000 करोड़ की कमाई की है| इसके महज हिंदी वर्जन ने अभी तक 250 करोड़ रुपए की कमाई कर ली|
फिल्म की सफलता के बाद बाहुबली और इसके कलाकारों से जुड़ी कई खबरें अब सामने आने लगी हैं| हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर राजमौली ने एक इंटरव्यू में बाहुबली का किरदार निभाने वाले प्रभास को लेकर खुलासा किया था कि, "प्रभास की लगातार तीन हिट के बाद निर्माता पैसे लेकर उनके पीछे दौड़ लगाते रहे, लेकिन प्रभास ने केवल बाहुबली पर अपना ध्यान केंद्रित किया, साथ ही अपने प्रबंधक को कुछ भी मांग न करने के लिए कहा|"
राजामौली ने बताया कि कि उन्हें 10 करोड़ रुपए की एक ऐड का ऑफर भी था, पर उसने उसे भी स्वीकार नहीं किया| बाहुबली को लेकर प्रभास कितने समर्पित थे इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शूटिंग के दौरान पैसों कि किल्लत झेलने पर भी प्रभास से किसी और प्रोजेक्ट को हाथ में नहीं लिया|
अब खबर आ रही है कि बाहुबली बनने की खातिर प्रभास ने 6000 लड़कियों का दिल भी तोड़ा है| दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के मुताबिक, बाहुबली की शूटिंग के दौरान प्रभास को तकरीबन 6000 लड़कियों ने शादी के प्रस्ताव दिए, लेकिन फिल्म को लेकर प्रभास इस कदर समर्पित थे कि उन्होंने इंकार कर दिया|
खबर है कि प्रभास को बाहुबली के दौरान 6000 मैरिज प्रपोजल मिले, लेकिन प्रभास ने कहा कि वे बाहुबली की शूटिंग पूरी होने के बाद ही शादी करेंगे| बता दें कि प्रभास ने इस फिल्म को पूरे 5 साल दिए हैं| इन पांच सालों में प्रभास ने कोई दूसरी फिल्म साइन नहीं की| यहां तक की कोई विज्ञापन भी नहीं किया|
डायरेक्टर एस एस राजामौली की यह फिल्म चार भाषाओं में रिलीज हुई| लेकिन इस फिल्म ने सबसे ज्यादा हिंदी भाषा में कमाई की| पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने 7 दिन के अंदर सबसे ज्यादा कमाई कर बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों को शामिल हो गई|
बैंकॉक स्थित प्रतिष्ठित मैडम तुसाद म्यूजियम में बाहुबली प्रभास का मोम का पुतला लगाया गया है| प्रभास साउथ के ऐसे पहले सुपरस्टार हैं, जिनका मोम का पुतला दुनिया के इस प्रसिद्ध म्यूजियम में लगा है| आपको बता दें कि प्रभास, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद तीसरे ऐसे भारतीय होंगे, जिनका पुतला बैंकाक के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया है| हालांकि लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान, सलमान खान और ह्रितिक रोशन जैसे कई बॉलीवुड सितारों के पुतले बनाए जा चुके हैं|
|