Visitors online: 001

ललित मोदी ने धोनी को फिर घसीटा विवादों में, BCCI पर खड़े किए सवाल

Home » Headlines

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरार चल रहे आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने अपने ट्विटर पोस्ट के जरिए एक बार फिर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एवं बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन पर सवाल उठाए हैं| ललित मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट और इंस्टाग्राम पर एक लेटर हेड पोस्ट किया है जिसमें धोनी की बेसिक सेलरी 43,000 बतायी गयी है|
 
ललित मोदी का दावा है कि यह अप्वांइटमेंट लेटर श्रीनिवासन की कंपनी इंडिया सीमेंट्स की ओर से धोनी को जारी किया गया है| लेटर के अनुसार धोनी इंडिया सीमेंट्स कंपनी के चेन्नई ऑफिस में वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) के तौर नियुक्त किया गया था| इस लेटर के मुताबिक धोनी की बेसिक मासिक सैलरी 43,000 रुपये है, जबकि एमएस धोनी सालों से बीसीसीआई में ग्रेड ए श्रेणी के क्रिकेटर हैं, जिससे उन्हें साल में इस रकम से कई गुना ज्यादा सैलरी मिलती है|
 
ललित मोदी ने इसी को आधार बनाते हुए धोनी की इस जॉब पर सवाल खड़े किए हैं| ललित मोदी ने अपने ट्वीट और इंस्टाग्राम पर लिखा, "ऐसा केवल भारत में ही हो सकता है| आखिर कैसे बीसीसीआई के पुराने रक्षक ही बार-बार नियमों को ताक पर रख सकते हैं|"
 
ललित मोदी का यह पोस्ट जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया. ललित मोदी जो कि इस समय देश के बाहर हैं अक्सर बीसीसीआई पर इस तरह के आरोप लगाते रहते हैं| हालांकि इस बार उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को भी इस विवाद में घसीट लिया है|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links