|
|
रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है| IRCTC ने रेल टिकटों को घर पर पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की है जिसमें यात्री नकदी समेत अन्य किसी भी तरीके से भुगतान कर सकते हैं|
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉपरेरेशन ने ग्राहक सेवा का विस्तार करते हुए टिकट मिलने पर भुगतान की सेवा शुरू की है जिसमें यात्री ऑनलाइट ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं और टिकट मिलने पर पैसा दे सकते हैं| आईआरसीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट और मोबाइल एप्प के जरिये पे-ऑन-डिलिवरी (पीओडी) की शुरुआत की है|
अब आप घर बैठे बिना पैसे दिए ऑनलाइन रेल टिकट बुक करवा सकते हैं। घर पर टिकट की डिलीवरी के वक्त आपको टिकट की राशि का भुगतान करना होगा। आईआरसीटीसी ये सुविधा ऐसे लोगों के लिए शुरू करने जा रही है जो ऑनलाइन टिकट तो बुक कराना चाहते हैं लेकिन ऑनलाइन पेमेंट करने से बचते हैं। ऐसे लोंगों को उनके घर पर ही टिकट भेजा जाएगा और वहीं टिकट की राशि नकद ली जाएगी।
|