Visitors online: 004

अन्ना बोले-केजरीवाल पर आरोप साबित हुआ तो इस्तीफे के लिए जंतर-मंतर पर दूंगा धरना

Home » Headlines

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आज कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप अगर साबित हुये तो वह उनके इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठेंगे| हजारे ने हालांकि यह भी कहा कि दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के खिलाफ घूस के आरोप उन्हें मंत्री पद से हटाये जाने के बाद लगाये हैं|
 
भष्ट्राचार के खिलाफ जंग छेड़ने वाले अन्ना ने कहा, С"पूर्व मंत्री ने केजरीवाल के खिलाफ जो कुछ भी कहा वो सिर्फ मंत्री पद से हटाये जाने के बाद कहा| जब कथित तौर पर रूपयों का लेनदेन हुआ और वह मंत्री थे तो उन्होंने अधिकारियों को सचेत क्यों नहीं किया ?"
 
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में अपने गांव रालेगण सिद्धि में अपने घर पर हजारे ने कहा, "मुझे लगता है कि इस मामले में पूरी जांच होनी चाहिये| अगर केजरीवाल दोषी पाये गये तो मैं खुद जंतर-मंतर पर धरने पर बैठूंगा और उनके इस्तीफे की मांग करूंगा|" इससे पहले अन्ना ने कहा था कि उन्हें केजरीवाल पर लगे रूपये लेने के आरोपों से दुख पहुंचा है|


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links