Visitors online: 002

स्टेज पर आते ही छा गए जस्टिन बीबर, आलिया भट्ट, मलाइका, श्रीदेवी जैसे सितारे बने दर्शक

Home » Headlines

पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने नेवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में अपने मेगा शो के दौरान लोगों को दीवाना बना दिया| इस इंटरनेशनल स्टार के लिए लोगों का अच्छा खासा हुजूम उमड़ा| फैन्स के साथ ही कई वॉलीवुड सितारे भी इस ग्रैमी अवॉर्ड विजेता पॉप स्टार को देखने आए| इन सितारों में एक्ट्रेस आलिया भट्रट, अर्जुन रामपाल, सोनाली बेंद्रे, श्रीदेवी, अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा, सलमान खान की बहन अर्पिता और उनकी पति आयुष जैसे स्टार शामिल हैं जो जस्टिन बीबर के इस कॉन्सर्ट में दर्शक बनकर पहुंचे|
 
जस्टिन इस कॉन्सर्ट के लिए पहली बार भारत आए हैं| इस कॉन्सर्ट के लिए दोपहर से ही लाइनों में लगे थे. शाम को लगभग 8.15 मिनट पर जस्टिन बीबर ने स्टेज पर एंट्री की और लोग इस पॉपस्टार को देख झूम उठे| जस्टिन अपने पर्पज टूर के तहत भारत आए हैं| 23 वर्षीय युवा गायक देर रात 1.30 बजे एक चार्टेड प्लेन के द्वारा मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पहुंचे| गुलाबी रंग की हूडि पहने बीबर जैसे ही एयरपोर्ट से निकले तो उनके चाहने वालों उनका जोरदार स्वागत किया| जस्टिन की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग देर रात एयरपोर्ट के बाहर खड़े हुए थे| जस्टिन को सलमान खान के बॉडीगार्डों शेरा ने अपने सुरक्षा घेरे में लिया हुआ था|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links