Visitors online: 001

तीन तलाक से मुक्ति के लिए मुस्लिम महिलाओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Home » Headlines

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के हनुमान मंदिर में आज (बुधवार) एक अनोखा नजारा देखने को मिला| यहां मंदिर में बुर्का पहने मुस्लिम महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया| महिलाओं ने कहा कि ट्रिपल तलाक से मुक्ति चाहती हैं, इसीलिए हनुमान चालीसा पढ़ रही हैं| गौरतलब है कि हनुमान जी को संकट मोचक कहा जाता है और ऐसा माना जाता है कि हनुमान चालीसा पढ़ने से संकटों से मुक्ति मिल जाती है|
 
जहां ये बैठकर इन महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया वहां तीन तलाक से मुक्ति मिले का एक पोस्टर भी चिपकाया गया था| ये पोस्टर मुस्लिम महिला फाउंडेशन के नाम से लगाया गया था| बताया जा रहा है कि शाम में पातालपुरी मठ हनुमान मंदिर पहुंचीं करीब बीस मुस्लिम महिलाओं ने वहां के पुजारी से पूजा करने की इच्छा प्रकट की|
 
आपको बता दें कि कल (गुरुवार) 11 मई को सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ तीन तलाक के मामले को लेकर सुनवाई करने वाली है| 4 दिनों तक मामले की लगातार सुनवाई होगी| प्रधान न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ सात याचिकाओं पर सुनवाई शुरू करेगी| इनमें पांच याचिकायें मुस्लिम महिलाओं ने दायर की हैं जिनमें मुस्लिम समुदाय में प्रचलित तीन तलाक की प्रथा को चुनौती देते हुये इसे असंवैधानिक बताया गया है|
 
इस पीठ के अन्य सदस्यों में न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ, न्यायमूर्ति आर एफ नरिमन, न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित और न्यायमूर्ति अब्दुल नजीर शामिल हैं| संविधान पीठ स्तत: ही लिये गये मुख्य मसले को मुस्लिम महिलाओं की समानता की जुस्तजू नाम की याचिका के रूप में भी विचार के लिये लेगी| संविधान पीठ के सदस्यों में सिख, ईसाई, पारसी, हिन्दू और मुस्लिम सहित विभिन्न धार्मिक समुदाय से हैं|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links