Visitors online: 002

केवल सरताज अजीज की सिफ़ारिश पर ही पाक नागरिकों को मिलेगा मेडिकल वीज़ा: भारत

Home » Headlines

विदेश मंत्रालय ने बुधवार (10 मई) को कहा कि पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज के सिफारिशी पत्र पर ही किसी पाकिस्तानी नागरिक को भारत के लिए मेडिकल वीजा मिलेगा| यह शर्त दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्तों को झलकाती है| विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने इन खबरों को तो बेबुनियाद बताया कि भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को मेडिकल वीजा देना बंद कर दिया है लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल अजीज के सिफारिशी पत्र पर ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी|
 
उन्होंने कहा, हमने सुझाव दिया है कि उनके विदेश मंत्री या विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज एक सिफारिशी पत्र दें और उसे बिना देरी के तत्काल मंजूरी दे दी जाएगी| बागले ने कहा कि सिफारिशी पत्र पर जोर इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि इससे यह पता लग सकेगा कि पाकिस्तान से प्राप्त अनुरोध यथोचित हैं या नहीं|
 
उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को खुद सोशल मीडिया और ईमेल पर इस तरह के अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं| बागले ने कहा कि इस तरह के अनुरोधों की प्रामाणिकता पता लगाना मुश्किल है| उन्होंने यह भी कहा कि पिछले सालों में हजारों पाकिस्तानी नागरिकों को भारत आने और यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए मेडिकल वीजा जारी किये गये हैं|
 
पाकिस्तानी नागरिकों के लिए मेडिकल वीजा पर शर्त लगाने का भारत का फैसला दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में आया है| भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी कुलभूषण जाधव से जुड़े घटनाक्रम और हाल ही में पाकिस्तानी सेना द्वारा जम्मू कश्मीर में दो भारतीय जवानों का सिर काटने की घटना के बाद संबंधों में तनाव और बढ़ गया है|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links