Visitors online: 004

रामगोपाल वर्मा ने किया ट्वीट, पूछा- श्रीदेवी ने बाहुबली 2 फिल्म क्यों नहीं की?

Home » Headlines

अपने विवादित बयानों और टि्वटर पर टिप्पणियों से फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा अक्सर सुर्खियों में बने ही रहते हैं| कुछ वक्त पहले बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल को लेकर उन्होंने विवादित ट्वीट किए थे| इन ट्वीट्स के बाद वर्मा ने विद्युत जामवाल से माफी भी मांगी थी| अब रामगोपाल वर्मा ने श्रीदेवी और बाहुबली-2 को लेकर एक ट्वीट किए हैं|
 
फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी सवाल किया है कि आपने यह फिल्म क्यों नहीं की? बता दें कि फिल्म बाहूबली 2 में शिवगामी का किरदार पहले श्रीदेवी को ऑफर किया गया था| लेकिन श्रीदेवी ने इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया था| रामगोपाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ''मुझे हैरानी है कि श्रीदेवी ने बाहुबली 2 फिल्म क्यों नहीं की? यह एक शानदार फिल्म है और श्रीदेवी के करियर की सबसे मशहूर फिल्म साबित हो सकती थी|"
 
रामगोपाल ने दूसरा ट्वीट करते हुए हुए लिखा है, अगर श्रीदेवी बाहुबली २ का हिस्सा बनती तो उनके किरदार की प्रभास से भी ज्यादा सराहना होती| यह उनकी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश के बाद उनकी अगली फिल्म होती| बता दें कि फिल्म में शिवगामी के किरदार के लिए श्रीदेवी डायरेक्टर राजामौली पहली पसंद थी, लेकिन उनके मना करने के बाद यह किरदार अभिनेत्री राम्‍या कृष्‍णन ने यह निभाया है|
 
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि राजामौली ने इस किरदार के लिए जब श्रीदेवी को अप्रोच किया तो उन्‍होंने जो फीस मांगी वह राजामौली को काफी ज्‍यादा लगी और राजामौली ने उतनी फीस देने से इंकार कर दिया| रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी ने इस रोल के लिए 6 करोड़ रुपए मांगे थे| राजामौली इतनी बड़ी रकम देने को तैयार नहीं हुए और इसी कारण यह रोल श्रीदेवी की जगह राम्या की झोली में आ गया|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links