Visitors online: 001

बिगड़ते भारत-पाक रिश्तों के लिए पाकिस्तान दोषी, सीमा पार से कोई बड़ा हमला हुआ तो संबध और ख़राब होंगे: अमेरिका

Home » Headlines

ट्रंप प्रशासन ने बिगड़ते भारत पाकिस्तान संबंधों के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराया और चेतावनी दी कि अगर इस वर्ष सीमा पर से कोई बड़ा हमला होता है तो यह संबध और बिगड़ सकते हैं| नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक डैनियल कोट्स ने एक सुनवाई के दौरान सांसदों से कहा, भारत विरोधी आतंकवादियों को मिलने वाले सहयोग को बंद नहीं करा पाने में पाकिस्तान की नाकामयाबी और इस नीति के खिलाफ नई दिल्ली की बढ़ती असहिष्णुता साथ ही सीमा पार से जनवरी 2016 में पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले में पाकिस्तानी जांच में कोई प्रगति नहीं होने के कारण 2016 से द्विपक्षीय संबंधों में गिरावट आने लगी थी|
 
कोट्स ने कहा कि 2016 में आतंकवादियों के पाकिस्तान पार कर भारत आने और दो बड़े हमलों को अंजाम देने के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए है| अमेरिका के एक वरिष्ठ सांसद ने पाकिस्तान से उसके क्षेत्र के भीतर सक्रिय कट्टरपंथी ताकतों पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए बुधवार (10 मई) को इस्लामाबाद को आगाह किया कि अगर भारत के सैनिकों और उसके नागरिकों पर हमले होते रहे तो वह चुप नहीं बैठेगा| हाउस डेमोक्रेटिक कॉकस के अध्यक्ष जो क्राउले ने बताया कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों के कारण पिछले कुछ माहिनों से भारत पाक सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है| उन्होंने ट्रंप प्रशासन से देश पर ज्यादा दबाव बनाने की मांग की|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links