Visitors online: 002

IPL-10: जब मैदान में सुरेश रैना के सामने पहुंचा उनका जबरा फैन

Home » Headlines

ग्रीन पार्क मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में गुजरात लॉयंस की टीम दिल्ली डेरडेविल्स से मैच तो हार गई लेकिन गुजरात के कप्तान सुरेश रैना के फैन ने मैदान पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि जिसे देख सब हैरान रह गए| मैच की दूसरी पारी में जब गुजरात के कप्तान रैना फील्डिंग कर रहे थे तभी उनका एक फैन अचानक मैदान में आ गया| इस फैन ने रैना के पांव छूने की कोशिश की और घुटनों के बल बैठ गया|
 
खुद रैना इससे चकित थे और उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा था| रैना अपनी जगह पर ही रुक गए| रैना के फैन ने उनकी टीम की जर्सी पहनी हुई थी, जिसमें रैना लिखा हुआ था| एक बार तो किसी को समझ में ही नहीं आया कि यह कोई खिलाड़ी है या कोई फैन| फिर जब वह रैना के सामने जाकर घुटनों के बल बैठ गया, तो समझ में आया कि माजरा क्या है| बाद में रैना ने उससे हाथ मिलाया| रैना का फैन मैदान से जाने को तैयार ही नहीं था| इस बीच अंपायर ने भी उसे समझाया| फिर सुरेश रैना रैना उसे मैदान से बाहर ले गए| इतने में सुरक्षाकर्मी भी मैदान पर पहुंच गए, जिसके बाद उसको बाहर निकाल दिया गया|
 
फैन के मैदान पर पहुंच जाने को सुरक्षा में सेंध माना जा रहा है और पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं| प्रशंसक को शांतिभंग करने के आरोप में हिरासत में लिया है| कानपुर पुलिस के एसएसपी आकाश कुल्हरी ने बताया कि मैदान में किसी फैन का घुस जाना सुरक्षा व्यवस्था में बहुत बड़ी चूक है और यह मामला गंभीर है| दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links