Visitors online: 001

केजरीवाल के खिलाफ अगला खुलासा दिल्ली की जनता को हिला कर रख देगा - कपिल मिश्रा

Home » Headlines

दिल्ली सरकार से हटाए गए मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार 12 मई को दावा किया कि उनका अगला खुालासा आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने वाली दिल्ली की जनता को हिला कर रख देगा| मिश्रा शुक्रवार को दिन में राजघाट गए जहां से उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर रविवार को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे|
 
मिश्रा वहां रो पड़े| वह बुधवार (10 मई) से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और चिकित्सकों ने शुक्रवार (12 मई) को उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी| उन्होंने कहा, "मैं बहुत अकेला महसूस कर रहा हूं इसलिए राजघाट आया हूं| कल (13 मई, शनिवार) मैं हनुमान मंदिर जाउंगा| रविवार (14 मई) को मैं नए खुालासे करूंगा जिसके बाद दिल्ली की जनता को झटका लगेगा, खासतौर पर उन्हें जिन्होंने आप पर विश्वास किया|"
 
इससे पहले दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने आम आदमी पार्टी (आप) से निलंबित पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खिलाफ लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़े मामले में गुरुवार (11 मई) को बयान दर्ज किये| मिश्रा ने हाल ही में केजरीवाल द्वारा 400 करोड़ रुपये के टैंकर घोटाला मामले की जांच में देरी करने का अरोप लगाते हुये एसीबी में शिकायत दर्ज करायी है| मिश्रा ने बताया कि उन्होंने दोपहर 12 बजे एसीबी के कार्यालय में अपने आरोपों को लेकर बयान दर्ज कराये| लगभग डेढ़ घंटे तक दर्ज किये गये बयान के दौरान उन्होंने एसीबी अधिकारियों को अपनी शिकायत से जुड़े तथ्यों की विस्तार से जानकारी दी|
 
उन्होंने बताया कि आगामी सोमवार (15 मई) को उन्हें एक बार फिर एसीबी में इस मामले को लेकर बयान दर्ज कराने के लिये बुलाया गया है| पार्टी से बगावत कर मिश्रा इस समय आप नेताओं की विदेश यात्राओं का ब्यौरा सार्वजनिक करने की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं| अपने घर के बाहर दो दिन से अनशन पर बैठे मिश्रा ने केजरीवाल से आप नेताओं संजय सिंह और राघव चड्ढा सहित अन्य नेताओं की सरकारी खर्च पर विदेश यात्राओं का ब्यौरा मांगा है| 
 
दिल्ली के बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार (10 मई) को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी| उन्होंने मांग की कि आम आदमी पार्टी अपने पांच नेताओं द्वारा किए गए विदेश दौरे के ब्योरे का खुलासा करे| मिश्रा को मंत्री के पद से हटा दिया गया था और पार्टी से निलंबित कर दिया गया था| मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पूछा कि कैसे इन नेताओं ने पार्टी के पास कोष का संकट होने के बावजूद विदेश दौरे किए|
 
मिश्रा ने यह आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी कि उन्होंने केजरीवाल को पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन से दो करोड़ रुपये नकद स्वीकार करते देखा था| मिश्रा ने कल सीबीआई को आप नेताओं के भ्रष्टाचार और अन्य अनियमितताओं में शामिल होने को लेकर तीन शिकायतें दी थीं| करावल नगर से विधायक मिश्रा ने कहा कि वह अपने सत्याग्रह के तहत तभी पानी पीएंगे जब आप नेताओं के विदेश दौरे का ब्योरा सार्वजनिक किया जाएगा| मिश्रा अपने आधिकारिक आवास पर धरना पर बैठे| पृष्ठभूमि में महात्मा गांधी की तस्वीर लगी थी|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links