|
|
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान कानूनी रूप से अलग हो गए| जी हां दोनों का तलाक कोर्ट ने मंजूर कर लिया| इसके साथ ही इन दोनों के रिश्ते को लेकर काफी दिनों से चली आ रही खींचातानी आज खत्म हो गई| मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने दोनों के तलाक की अर्जी पर आज मुहर लगा दी| जिससे मलाइका-अरबाज का 18 साल का पति-पत्नी का रिश्ता अब खत्म हो गया है|
आपको बता दें कि नवंबर 2016 में दोनों ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई थी जिसे अब कोर्ट की मंजूरी मिल गई है| मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेटे अरहान की कस्टडी मलाइका अरोड़ा खान को मिली है जबकि अरबाज खान जब चाहें अपने बेटे से मिल सकते हैं| मलाइका-अरबाज की बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें अरबाज व्हाइट शर्ट और ब्लू कैप में नजर आ रहे हैं| वहीं मलाइका अरोड़ा खान व्हाइट टॉप में दिखीं|
हालांकि, बीते 6 महीनों के दौरान इन दोनों स्टार्स को कई बार एक साथ देखा गया| ये दोनों बुधवार शाम को पॉप सेंसेशन जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट में भी एक साथ दिखे थे| इनके साथ बेटा अरहान भी डी.वाई. पाटिल स्टेडियम पहुंचा था, जहां यह कॉन्सर्ट आयोजित हुआ था| कुछ महीने पहले ही अरबाज-मलाइका बेटे अरहान के बर्थडे पार्टी में भी साथ-साथ नजर आए थे| सलमान को छोड़, पूरा खान परिवार इसमें शामिल हुआ था|
गौरतलब है कि अरबाज और मलाइका की शादी 1998 में हुई थी| 2002 में शादी के 4 साल बाद बेटे अरहान का जन्म हुआ था| 43 साल की मलाइका अरोड़ा खान और 49 साल के अरबाज खान के बीच तलाक बॉलीवुड के लिए कोई नई बात नहीं है| कुछ साल पहले ही सुपरस्टार रितिक रोशन और सूजैन खान ने तलाक लेने का फैसला किया था|
|