Visitors online: 002

खबरों में निष्पक्षता और सत्यता बनाए रखे मीडिया : राष्ट्रपति

Home » Headlines

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि मीडिया के लिए खबरों में निष्पक्षता और सत्यता बनाए रखना बेहद जरूरी है, साथ ही उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि व्यवस्था के खिलाफ रूख कुछ हद तक फैशन बन गया है|
 
मुखर्जी ने एस्सेल समूह के 90 वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित एक समारोह में कहा कि मीडिया की काफी दूर तक पहुंच है और इसका लोगों पर प्रभाव होता है| इसे रोजाना के जीवन में होने वाली सकारात्मक चीजों पर भी ध्यान देना चाहिए| उन्होंने कहा, तथ्य और खबर एक ही होते हैं लेकिन इस पर विचार भिन्न हो सकते हैं| खबरों में निष्पक्षता और सत्यता बनाए रखना बेहद जरूरी है|
 
राष्ट्रपति ने कहा, खबर एक है लेकिन विचार भिन्न हो सकते हैं पर खबरों में सच्चाई और शुद्धता की उम्मीद की जाती है| खबरें अलग हो सकती हैं, लेकिन तथ्य नहीं| आज, मेरे विचार से, व्यवस्था के खिलाफ रूख कोई अच्छा विकास नहीं है, कुछ हद तक यह फैशन बन गया है| उन्होंने मीड़िया से इस बात पर विचार करने के लिए भी कहा कि क्या वे व्यवस्था विरोधी होकर समाज को कोई सकारात्मक योगदान दे रहे हैं|
 
राष्ट्रपति ने महत्वपूर्ण बदलाव लाने वाली सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार के उचित इस्तेमाल पर भी जोर दिया| प्रौद्योगिकी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लेकिन अगर समाज चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है, तो वह इसका सही इस्तेमाल कर सकता है|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links