Visitors online: 001

एयरसेल-मैक्सिस डील में CBI की बड़ी कार्रवाई, चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति के घर छापेमारी

Home » Headlines

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम के दिल्ली, नोएडा, चेन्नई समेत 16 ठिकानों पर छापा मारा है| माना जा रहा है कि सीबीआई ने यह बड़ी कार्रवाई एयरसेल-मैक्सिस डील में की है| सूत्रों के मुताबिक, मनी लॉड्रिंग केस में हो रही इस कार्रवाई में उनके बेटे कार्ती चिदंबरम के कराईकुड़ी के आवास पर भी छापा मारा गया है| बताया जा रहा है कि चेन्नई में कुल 8 ठिकानों पर छापेमारी हुई है|
 
हाल ही में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने साफ-साफ कहा था कि मोदी सरकार पूर्व के यूपीए सरकार में हुए भ्रष्टाचार पर जल्द से जल्द कार्रवाई करेगी| भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पी. चिदंबरम पर आरोप लगाया था कि तत्कालीन वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने 3,500 करोड़ रुपये की एयरसेल मैक्सिस डील को कैबिनेट कमेटी की अनुमति के बिना ही मंजूरी दी थी|
 
नियमों के मुताबिक वित्तमंत्री 600 करोड़ रुपये तक की डील को ही मंजूरी दे सकते थे| एफआईपीबी ने इस फाइल को वित्तमंत्री के पास भेजा और उन्होंने इसे मंजूर कर दिया|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links