|
|
नोटबंदी के बाद 91 लाख नए लोग टैक्स के दायरे में आए है| वित्त मंत्री अरण जेटली ने यह जानकारी देते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद बेहिसाबी धन गुमनाम नहीं रहा| इस वजह से करदाताओं की संख्या में 91 लाख का इजाफा हुआ| स्वच्छ धन अभियान पर एक नई वेबसाइट का शुभारंभ करते हुए जेटली ने कहा कि पिछले साल 8 नवंबर को उंचे मूल्य के नोट बंद करने के फैसले से डिजिटलीकरण को प्रोत्साहन मिला है, आयकरदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है और कर राजस्व में बढ़ोतरी हुई है|
इसके अलावा नकद में लेनदेन में भी कमी आई है| वित्त मंत्री ने बताया कि 91 लाख नए लोग कर के दायरे में आए हैं| उन्हें उम्मीद है कि आगे चलकर कर रिटर्न दाखिल करने वालो की संख्या में और वृद्धि होगी| वित्त मंत्री ने कहा कि नोटबंदी के बाद व्यक्तिगत आयकर संग्रहण बढ़ा है| उन्होंने कहा कि नए पोर्टल से ईमानदार करदाताओं को फायदा होगा|
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने कहा कि नोटबंदी के बाद आयकर रिटर्न की ई फाइलिंग में 22 प्रतिशत का इजाफा हुआ है|सीबीडीटी के प्रमुख ने कहा कि नोटबंदी के बाद 17.92 लाख ऐसे लोगों का पता लगाया गया है जिनके पास जमा कराई गई नकदी का हिसाब किताब नहीं है| इसके अलावा कर विभाग ने एक लाख संदिग्ध कर चोरी के मामलों का पता लगाया है| उन्होंने बताया कि नोटबंदी के बाद 16,398 करोड़ रपये की अघोषित आय का पता लगाया गया है|
चंद्रा ने कहा कि 17.92 लाख लोगों द्वारा जमा कराई गई नकदी या नकद लेनदेन उनकी आमदनी से मेल नहीं खाता| इनमें से 9.72 लाख लोगांे ने आयकर विभाग की ओर से भेजे गए एसएमएस और ई-मेल का जवाब दिया है|
|