Visitors online: 005

क्या आपको पता है अपने पहले फोटोशूट के बाद अनुष्का शेट्टी हुई थीं रिजेक्ट

Home » Headlines

बाहुबली-2 में देवसेना का किरदार निभाने वाली अनुष्का शेट्टी के अभिनय के तो सभी कायल हो गए हैं, लेकिन क्या आप अनुष्का से जुड़े ये राज जानते है | क्या आपको पता है कि अनुष्का को ऑडिशन देने से नफरत है? सोशल मीडिया पर इन दिनों अनुष्का शेट्टी के फोटोशूट की कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही है| ये भी बताया जा रहा है कि अनुष्का अपने पहले फोटो शूट और ऑडिशन में निर्माता द्वारा रिजेक्ट कर दी गई थीं|
 
अनुष्का का असली नाम स्वीटी शेट्टी है और ये फिल्मों में आने से पहले योगा इंस्ट्रक्टर थीं| साल 2005 में अनुष्का ने तेलुगु फिल्म सुपर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की| जिसने उन्हें कई पुरस्कार दिलाए| लेकिन उनके करियर में सबसे बड़ी सफलता 2006 के फिल्म विक्रमारकुडू रही जिसके निर्देशक एसएस राजामौली थे| जिसके बाद से उन्होंने राजामौली के साथ तीन फिल्में की| राजामौली के साथ तीन फिल्में करने वाली वो पहली एक्ट्रेस हैं| आज अनुष्का तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फेमस एक्ट्रेस हैं|  
 
आपको जानकर हैरानी होगी कि अनुष्का शेट्टी की हिट फिल्म रुद्रमादेवी भी एक हिस्टोरिक फिक्शन फिल्म थी, जिसमें उनके साथ बाहुबली में उनके को-स्टार राणा दग्गुबाती थे| इसके अलावा अनुष्का ने बाहुबली के अभिनेता प्रभास के साथ बिल्ला और मिर्ची जैसी फिल्में भी की है| अनुष्का और प्रभास की ऑनस्क्रीन जोड़ी को तेलुगु फिल्मों में खूब पसंद किया जाता है|  
 
आपको बता दें कि एसएस राजमौली की फिल्म बाहुबली-2  में अनुष्का ने देवसेना का किरदार निभाया हैं| फिल्म में अनुष्का प्रभास की मां और प्रेमिका का रोल किया है|  बाहुबली-2  भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है| बॉक्स ऑफिस पर हर रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए इतिहास रच दिया है|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links