Visitors online: 001

तिहाड़ में बंद 82 साल के ओम प्रकाश सिंह चौटाला ने First Divison से की 12वीं पास

Home » Headlines

टीचर भर्ती घोटाले में जेल में बंद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सिंह चौटाला अपने एक अनोखे कारनामे के कारण चर्चा में बने हुए हैं| 82 साल के चौटाला ने जेल में बंद रहते हुए 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की हैं| खबर है कि अब वह ग्रेजुएशन की तैयारी कर रहे हैं| आपको बता दें कि चौटाला अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं और 10 साल की सजा काट रहे हैं|
 
अभय चौटाला ने बताया है कि आखिरी परीक्षा 23 अप्रैल को थी| उस समय वो पैरोल पर रिहा थे| चूंकि परीक्षा केंद्र जेल के अंदर था इसलिए उन्हें परीक्षा देने के लिए जेल में जाना पड़ा| ओम प्रकाश चौटाला अपने पोते दुष्यंत सिंह चौटाला की शादी के लिए अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में पैरोल पर थे| ओम प्रकाश चौटाला का पैरोल हाल ही में पांच मई को खत्म हुई थी|
 
ओम प्रकाश सिंह चौटाला ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से अपनी 12वीं की परीक्षा दी| गौरतलब है कि ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय को 16 जनवरी 2013 को जेबीटी शिक्षक भर्ती मामले में 10 साल कैद की सजा सुनाई गई थी| पिछले दिनों जमानत पर बाहर आए चौटाला ने बताया कि तिहाड़ में उनकी सुबह अखबार की खबरों पर चर्चा के साथ शुरू होती है, इसके बाद पढ़ाई-लिखाई और टीवी देखना रूटीन में शामिल है| पूर्व मुख्यमंत्री के पोते दिग्विजय सिंह ने बताया कि दादा ने स्नातक की किताबें भी मंगवा ली हैं|
 
आपको बता दें कि हरियाणा में पंचायती चुनाव के लिए शैक्षणिक योग्यता तय की हुई है| माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में भी यह नियम लागू हो सकता है| शायद इसे देखते हुए चुनाव लड़ने के लिए चौटाला जेल में पढ़ाई कर रहे हैं|
 
देवीलाल चौटाला के बेटे ओमप्रकाश 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं| उनके बेटे अजय चौटाला और अभय चौटाला हैं| ओम प्रकाश के पोते दुष्यंत चौटाला सांसद हैं, दुष्यंत की मां नैना चौटाला विधायक हैं|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links