|
|
पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का आज (गुरुवार) सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया| दवे की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है| अनिल माधव दवे 61 साल के थे| पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "मेरे दोस्त और एक बहुत ही सम्मानित सहयोगी पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे के अचानक निधन से बिल्कुल चौंक गया हूं|"
एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने बताया कि वह कल शाम देर तक अनिल माधव दवे जी के साथ थें और प्रमुख नीतिगत मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे| पीएम मोदी ने दवे की निधन पर शोक जताते हुए लिखा, "अनिल माधव दवे जी को एक समर्पित जन सेवक के रूप में याद किया जाएगा| वह पर्यावरण के संरक्षण के प्रति बहुत ही भावुक थे|"
|