|
|
भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बाहुबली 2 द् कन्क्लूजन ने 21 दिनों में वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. इस फिल्म का पहला भाग बाहुबली द् बिगनिंग के नाम से जुलाई 2015 को रिलीज हुआ था और इस फिल्म ने भी सफलता के झंडे गाड़े थे| दोनों फिल्मों में भल्लालदेव का रोल प्ले करने वाले राणा दग्गुबती ने बाहुबली का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रभास की शादी को लेकर एक मजेदार मैट्रिमोनिएल ऐड सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था| जनवरी, 2016 में शेयर किए गए इस ऐड में उन्होंने बेहद फनी अंदाज में दूल्हे और दुल्हन में होने वाली क्वालिटी के बारे में बताया है|
रेस्पेक्टेबल फैमिली से ताल्लुक रखने वाले 36 साल के योद्धा और मिलिट्री लीडर को दुल्हन चाहिए| कद 6 फुट 2 इंच, गठीली कद-काठी वाला नौजवान, घरेलू काम में मदद करने वाला| पहाड़ चढ़ने में कुशल लेकिन शिकारी नहीं है| दुल्हन का मेकअप करने में निपुण|
ऐड के मुताबिक, लड़की आकर्षक होनी चाहिए| जंगल, पहाड़ों और हिमस्खलन में दौड़ने में कुशल होनी चाहिए| इसके अलावा उसे तलवारबाजी, निशानेबाजी, और हाथों से होने वाली लड़ाई भी आनी चाहिए| वह अपनी सास की इज्जत करना जानती हो| घर के कामों में कुशल होने के साथ ही दुश्मनों को हराने की मिलिट्री स्ट्रेटजी और नई तकनीक की जानकार भी होनी चाहिए|
बाहुबली-2 द् कन्क्लूजन ने दुनियाभर में 1500 करोड़ का कलेक्शन किया है| आपको बता दें कि किसी भी भारतीय फिल्म की द्वारा हजार करोड़ की कमाई करने के रिकॉर्ड के बाद बाहुबली ने 1500 करोड़ कमाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है| बाहुबली ने रिलीज के 20 दिनों के अंदर ही कमाई का ये नया कीर्तिमान स्थापित किया है| बाहुबली 2 ने दुनियाभर में 1,502 करोड़ कमा लिए हैं| इसकी ये कमाई सभी भाषाओं में मिला कर है|
|