Visitors online: 003

26 साल बाद सिनेमाई पर्दे पर साथ दिखेेंगे बॉलीवुड के ये दो दिग्गज

Home » Headlines

बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकारों की जोड़ी करीब तीन दशक बाद बड़े पर्दे पर एक बार फिर से दिखाई देगी| जी हां हम बात कर रहे हैं महानायक अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की| अमिताभ और ऋषि कपूर उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 102 नॉट आउट में दिखेंगे| जाने माने फिल्म विश्लेषक तरन आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी| तरन ने अपने ट्वीट में लिखा दोनों लगभग तीन दशकों बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे| वे उमेश शुक्ला के निर्देशन में 102 नॉट आउट में साथ नजर आएंगे|
 
आपको बता दें कि उमेश शुक्ला इससे पहले "ओएमजी- ओह माय गॉड" और "ऑल इज वेल" जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं| 102 नॉट आउट के निर्माता टी-सीरीज के भूषण कुमार है और इस फिल्म में संगीत एआर रहमान ने दिया है| ऋषि कपूर ने इस फिल्म के बारे में ट्विटर पर जिक्र करते हुए कहा कि महानायक अमिताभ बच्चन के साथ एक बार फिर काम करना शानदार होगा|
 
102 नॉट आउट इसी नाम के एक गुजराती नाटक पर आधारित है| इसकी पटकथा लेखन और निर्देशन सौम्या जोशी ने किया है| रिपोर्टस के मुताबकि सौम्या जोशी ही फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार करेंगी| फिल्म 102 साल के एक पिता दत्तात्रेय वखारिया और उनके 75 साल के बेटे बाबू की कहानी पर आधारित है|    


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links