Visitors online: 001

Airlift के असली हीरो का निधन, अक्षय ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

Home » Headlines

अक्षय कुमार ने 2016 में रिलीज हुई उनकी फ़िल्म एयरलिफ्ट के असली हीरो को उनके देहांत पर श्रद्धांजलि दी| आपको बता दें कि इस फिल्म में अक्षय ने कुवैत के रंजीत कत्याल नाम के बिजनेसमैन का किरदार निभाया था, जिसने 1990 में खाड़ी संकट के दौरान 1 लाख 70 हजार भारतीय परिवारों को वापस लाने में मदद की थी| ये फिल्म जिस रंजीत कत्याल के किरदार पर आधारित थी और असल जिंदगी में उस शख्स का नाम मैथ्युनी मैथ्यूज है, जो अब हमारे बीच नहीं रहे है| फिल्म एयरलिफ्ट के निर्माता निखिल अडवाणी ने ट्वीट कर एयरलिफ्ट के असली हीरो को श्रद्धांजलि दी|  
 
निखिल के ट्वीट के बाद एयरलिफ्ट के हीरो रहे और सनी मैथ्यू के किरदार को रंजीत कत्याल के रूप में रुपहले पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट कर मैथ्युनी मैथ्यूज को श्रद्धांजलि दी|अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कहा कि परदे पर उन्हें जीना मेरे लिए सम्मान की बात है|
 
मैथ्युनी मैथ्यूज भारत में केरल के रहने वाले थे| वे 81 साल के थे| वे 20 साल की उम्र में कुवैत गए थे| शनिवार को कुवैत में ही उनका निधन हुआ| कुवैत में मैथुनी मैथ्‍यू एक बिजनेसमैन थे| मैथुनी मैथ्‍यू के अलावा लोग उन्हें टोयोटा सनी के नाम से भी जानते हैं| कुवैत में जिस वक्त जब युद्ध जैसी हालत हुए उस वक्त सबसे ज्यादा परेशानी भारतीयों को हुई थी| मैथुनी मैथ्‍यू अपने परिवार के साथ बड़े आराम से उस वक्त वहां से निकल सकते थे| लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया अपनी सूझबूझ और समझदारी से 1 लाख 70 हजार भारतीयों को वहां से सुरक्षित निकालने के जिम्‍मा लिया| जिसके बाद सभी भारतीय सुरक्षित वापस आ गए थे|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links