|
|
अमिताभ बच्चन की फिल्म सूर्यवंशम को रिलीज हुए आज 18 साल हो गए हैं| आज ही के दिन साल 1999 में इस फिल्म को बड़े पर्दे पर दिखाया गया था| लेकिन बड़े पर्दे पर फ्लॉप फिल्म को छोटे पर्दे पर बार-बार दिखाया जाता है| यह फिल्म टीवी पर सबसे ज्यादा बार दिखाई गई है| कह सकते हैं अब टीवी के दर्शकों को इस फिल्म के डायलॉग भी याद हो गए होंगे|
अमिताभ भी मानते हैं कि सूर्यवंशम को टीवी पर खूब दिखाया गया है. इसके 18 साल पूरे होने पर उन्होंने ट्वीट कर लिखा, सूर्यवंशम को 18 साल पूरे हो गए| गजब की कहानी है| टीवी पर भी खूब दिखाई गई| ऐसे कई लोगों से मिला हूं जो इस फिल्म को पसंद करते हैं| इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि सूर्यवंशम ग्रामीण भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है|
टीवी पर बार-बार इस फिल्म को दिखाए जाने का कारण यह है कि चैनल ने सूर्यवंशम की रिलीज के वक्त इसके प्रसारण के राइट्स 100 साल के लिए खरीद लिए थे| यही कारण है कि अमिताभ बच्चन की ये फिल्म आपको बार-बार टीवी पर दिखाई देती है|
|