Visitors online: 001

सुरेश प्रभु आज दिखाएंगे तेजस एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी, जानें क्या है किराया और सुविधाएं

Home » Headlines

रेल मंत्री सुरेश प्रभु एलईडी टीवी, वाईफाई, सीसीटीवी जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बहुप्रतीक्षित तेजस एक्सप्रेस को आज मुंबई से हरी झंडी दिखाकर गोवा के लिए रवाना करेंगे| इस ट्रेन में यात्रियों को यात्रा के दौरान खाना ऑर्डर करने का विकल्प मिलेगा| यदि कोई यात्री टिकट खरीदते वक्त भोजन का विकल्प चुनता है तो किराये में खानपान शुल्क जोड़ा जाएगा|
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हवाई जहाज जैसी सुविधाओं से लैस इस ट्रेन का किराया तय करने के लिए रेलवे बोर्ड में रविवार को दिनभर मशक्कत होती रही| दिन में एक बार शताब्दी से 20 प्रतिशत ज्यादा किराया तय किया गया, लेकिन कुछ ही घंटे बाद रात में इसे बदलकर शताब्दी से करीब 9 प्रतिशत ज्यादा रखने की घोषणा हुई|  
 
तेजस एक्सप्रेस आज पहली बार को दोपहर बाद 3.25 बजे मुंबई से गोवा के करमाली स्टेशन के लिए रवाना होगी| रेलवे सूत्रों के अनुसार गैर मानसून दिनों में ट्रेन सोमवार और गुरुवार छोड़कर सप्ताह में पांच दिन चलेगी| 
 
क्या हैं सुविधाएं- 
 
एक एग्जीक्यूटिव श्रेणी और 12 चेयरकार होंगे|
प्रत्येक बोगी में 78 सीट की क्षमता होगी|
मेट्रो की तरह इसमें भी स्वचालित दरवाजे होंगे| 
यात्रा के दौरान खाना ऑर्डर करने का भी विकल्प मिलेगा|
एग्जीक्यूटिव श्रेणी का किराया भोजन सहित 2,740 रुपये और बिना भोजन 2,585 रुपये होगा|
एसी चेयरकार के लिए भोजन सहित 1,310 रुपये और बिना भोजन 1,185 रुपये होगा|
शताब्दी के मुकाबले तेजस के मूलभूत किराये में 9 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोत्तरी है|
कपूरथला के रेल कोच कारखाने में इस ट्रेन के डिब्बे बनाए गए हैं. इस ट्रेन में 19 डिब्बे हैं|
दिल्ली-चंडीगढ़ मार्ग पर भी ट्रेन सेवा जल्द शुरू होगी सकती है|
ट्रेन में इंफोटेनमेंट, वाईफाई, आग और धूम्रपान का पता लगाने की सुविधाएं मौजूद हैं|
ट्रेन में चाय-कॉफी वेंडिंग मशीन, बायो वैक्यूम शौचालयों, टॉयलेट इंगेजमेंट बोर्ड, हैंड ड्रायर की सुविधा भी होंगी|
चलती ट्रेन में इसके गेट लॉक होंगे और कोई भी पैसेंजर अंदर से गेट को नहीं खोल पाएगा|
ट्रेन के अंदर का कलर बाहर के कलर से मैच करेगा जिससे पैसेंजर्स को वर्ल्ड क्लास ट्रैवलिंग का अहसास मिलेगा|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links