|
|
जेम्स बांड फिल्मों में प्रमुख भूमिका निभा चुके ब्रिटिश अभिनेता रोजर मूर का मंगलवार (23 मई) को निधन हो गया| वह 89 साल के थे और कुछ समय से कैंसर का सामना कर रहे थे|
मूर के परिवार ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट बयान में कहा, "भारी मन से हम यह दुखद समाचार आप के साथ साझा करते हैं कि हमारे पिता सर रोजर मूर का आज निधन हो गया| हम सभी गमगीन हैं|"
उन्होंने कहा, उनके आखिरी दिनों में उनसे जो प्रेम मिला उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता| वह इकलौते ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने 1973 से 1985 के दौरान जेम्स बांड श्रृखला की सात फिल्मों में काम किया जिनमें "लिव एंड लेट डाई" और "द स्पाई हू लव्ड मी" प्रमुख हैं|
|