|
|
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के आज (26 मई ) तीन साल पूरे हो गए हैं| केंद्र सरकार के तीन साल पूरा करने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है| इस ट्वीट में उन्होंने कहा है- "साथ है, विश्वास है...हो रहा विकास है!" साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि पिछले तीन साल में हमने कई अहम कदम उठाए हैं| उन्होंने एनडीए सरकार के कामकाज को लेकर सुझाव भी मांगे है|
उन्होंने लोगों से अपने विचार और सुझाव देने की अपील करते हुए कहा है कि आप इस सरकार के बारे में क्या सोचते है? हमने कहां बेहतर किया और हम कहां बेहतर कर सकते हैं, अपने सुझाव को आप (NM App. http://nm4.in/dnldapp) एप्प पर साझा करें| सरकार के विभिन्न क्षेत्रों में कामकाज की जानकारी इंफोग्रॉफिक्स के जरिए दी गई है जिसका लिंक उन्होंने साझा किया है| यह देखने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं|
गौर हो कि 26 मई को मोदी सरकार के तीन साल पूरे हो गए हैं.
|