Visitors online: 002

राब्ता पर मागधीरा की कॉपी का आरोप, हैदराबाद कोर्ट में पहुंचा केस, रिलीज़ पर संकट

Home » Headlines

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की फिल्म राब्ता की रिलीज़ पर खतरा मंडराने लगा है क्योंकि इसपर मागधीरा की कॉपी करने का आरोप लगा है| फिल्म का ट्रेलर और गाना काफी पसंद किया जा रहे है| इसे लेकर खबर है कि राब्ता राजामौली की हिट फिल्म मागधीरा की कॉपी है| जिसमें कि राम चरण और काजल अग्रवाल मुख्य किरदार में हैं|
 
इस दोनों ही फिल्मों में काफी समानताएं हैं| मागधीरा के निर्माताओं ने इसपर उस समय किसी तरह की टिप्पणी नहीं की थी| लेकिन अब वह इसका विरोध कर रहे हैं| ट्रेंड एनालिस्ट रमेश बाला ने इस बारे में ट्वीट करके कहा- ब्रेकिंग #Maghadheera फिल्म के निर्माता #Raabta के खिलाफ कोर्ट चले गए हैं| कहानी की साहित्यिक चोरी का आरोप|
 
बता दें कि मागधीरा की टीम का कहना है कि राब्ता के मेकर्स ने उनकी फिल्म की कहानी चुराई है| ऐसा करना कॉपीराइट का उल्लंघन है| बताया जा रहा है कि हैदराबाद कोर्ट ने इस मामले में नोटिस जारी कर दिया है और फिल्म के रिलीज होने का फैसला भी तभी होगा| एक जून को फैसला होगा कि राब्ता को 9 जून को रिलीज होने दिया जाएगा या नहीं|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links