Visitors online: 003

खुल गया देश का सबसे लंबा पुल, ढोला-सादिया पुल का PM ने किया उद्घाटन

Home » Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के तिनसुकिया में आज ब्रहमपुत्र नदी पर बने देश के सबसे लंबे पुल का आज उद्घाटन किया| आज से देश का सबसे लंबा धौला-सादिया पुल आम लोगों के लिए खोल दिया गया है| यह पुल ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी लोहित नदी पर बना है| प्रधानमंत्री ने 9.15 किलोमीटर लंबे ढोला-सादिया पुल का उद्घाटन किया जिससे असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच यात्रा का समय छह घंटे से कम होकर एक घंटा रह जाएगा| देश का यह सबसे लंबा पुल 182 खंभों पर टिका है|
 
सामरिक तौर पर भारत को लगातार घेरने की पूरी कोशिश कर रहे चीन के लिए करारा जवाब है| चीन लगातार सीमा से सटे इलाकों में तेज़ी से सड़कें और अन्य निर्माण कर रहा है यह पुल उसके पलटवार माना जा रहा है| यह पुल 60 टन वजनी युद्धक टैंक का भार भी वहन करने में सक्षम है|
 
असम और अरुणाचल प्रदेश का देश के लिए अत्यंत सामरिक महत्व है| पुल चीन के साथ भारत की सीमा के करीब है लिहाजा टकराव के समय यह सैनिकों और तोपों की तेजी से आवाजाही में मदद करेगा| पुल असम की राजधानी दिसपुर से 540 किलोमीटर दूर और अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर से 300 किलोमीटर दूर है| चीनी सीमा से हवाई दूरी 100 किलोमीटर से कम है|
 
इस पुल को चीन भारत सीमा पर, खास तौर पर पूर्वोत्तर में भारत की रक्षा जरूरतों को पूरा करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है| इसके अलावा यह पुल अरुणाचल प्रदेश और असम के लोगों के लिए हवाई और रेल संपर्क के अलावा सड़क संपर्क भी आसान बनाएगा| यह मुंबई में बांद्रा-वर्ली समुद्र संपर्क पुल से 3.55 किलोमीटर लंबा है और इस प्रकार यह भारत का सबसे लंबा पुल है|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links