|
|
बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज पीएम मोदी द्वारा आयोजित लंच में शामिल होंगे| आपको बता दें कि मॉरीशस के पीएम प्रविंद जगन्नाथ के सम्मान में पीएम मोदी ने आज दोपहर लंच का आयोजन किया है| इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी एक लंच आयोजित किया था| ये लंच विपक्षी दलों के लिए आयोजित किया गया था और इसके लिए बिहार सीएम नीतीश कुमार को भी न्योता गया, लेकिन नीतीश इस लंच में नहीं पहुंचे| जेडीयू की तरफ से सोनिया गांधी द्वाया आयोजित इस लंच में शरद यादव और केसी त्यागी ने शिरकत की|
आज प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आयोजित भोज में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा कि उन्होंने यह निमंत्रण बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर स्वीकार किया| मुख्यमंत्री ने कहा, मॉरिशस के लंबे समय से बिहार से भावनात्मक संबंध हैं| वर्तमान में मॉरिशस की 52 प्रतिशत से ज्यादा आबादी का मूल बिहार में हैं| उन्होंने साथ ही कहा, मॉरिशस के पूर्व एवं मौजूदा प्रधानमंत्री की जड़ें बिहार में हैं| नीतीश ने कहा कि दोपहर के भोज के बाद वह प्रधानमंत्री के साथ बैठेंगे और गंगा नदी पर चर्चा करेंगे|
आपको बता दें कि जदयू ने भाजपा के साथ अपना 17 साल पुराना गठबंधन तब तोड़ लिया था जब भाजपा ने नरेंद्र मोदी को 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था| इस तरह की अटकलों को राजद प्रमुख लालू प्रसाद के खिलाफ चारा घोटाला के चार मामलों में मुकदमा चलाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले और लालू और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार के नए आरोपों के बाद और बल मिला है| कुमार बिहार में जदयूЧराजदЧकांग्रेस महागठबंधन सरकार के नेता हैं| मुख्यमंत्री ने राजद प्रमुख और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आरोपों पर चुप्पी साध रखी है|
|